लाइव न्यूज़ :

3 कैमरों के बाद जल्द आ रहा है 9 लेंसों वाला अनोखा कैमरा स्मार्टफोन, ये हो सकती है कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 3, 2018 17:51 IST

लाइट नाम के एक स्टार्टअप ने 9 लेंस वाले कैमरा सेटअप के साथ आने वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इससे पहले इस कंपनी ने 16 लेंस कैमरा सिस्टम को प्रदर्शित करने के बाद सुर्खियां बटोरीं थीं।

Open in App
ठळक मुद्देलाइट नाम की एक कंपनी जल्द ही लाएगी 9 लेंस वाले कैमरा स्मार्टफोनइस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जिससे हाई-क्वालिटी डेफ्थ इफेक्ट मिलेगाApple भी साल 2019 में अपने फोन में ट्रिपल कैमरा लाने की तैयारी कर रहा है

नई दिल्ली, 3 जुलाई: भारतीय बाजार में स्मार्टफोन का ट्रेंड हमेशा से ही बदलता रहता है। कभी ज्यादा रैम वाले स्मार्टफोन ट्रेंड में रहते हैं तो कभी ड्यूल कैमरा वाले स्मार्टफोन। शाओमी से लेकर ऐपल तक हर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इस फीचर को अपने फोन में शामिल कर रही है। लेकिन स्मार्टफोन को लेकर अब एक और नया ट्रेंड सामने आया है। खबर आ रही है कि जल्द ही बाजार में ऐसे फोन आएंगे जिनमें 5 से 9 कैमरे लगे होंगे।

Huawei P20 Pro स्मार्टफोन में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा दिया था। अब जल्द ही एक और कंपनी 9 लेंस के साथ स्मार्टफोन लाने जा रही है। लाइट नाम के एक स्टार्टअप ने 9 लेंस वाले कैमरा सेटअप के साथ आने वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इससे पहले इस कंपनी ने 16 लेंस कैमरा सिस्टम को प्रदर्शित करने के बाद सुर्खियां बटोरीं थीं।

ये भी पढ़ें- Samsung के Galaxy On6 से आज उठ सकता है पर्दा, फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर होगा उपलब्ध

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक साथ कई सारे लेंस वाले फोन की घोषणा कंपनी जल्द ही इस साल के अंत में करेगी। कंपनी के इस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जिससे हाई-क्वालिटी डेफ्थ इफेक्ट मिलेगा। यह कैमरा मौजूदा समय में किसी भी ड्यूल और ट्रिपल कैमरे वाले फोन से कहीं बेहतर होगा। वहीं, दूसरी ओर एक और खबर सुर्खियां बटोर रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि Apple भी साल 2019 में अपने फोन में ट्रिपल कैमरा लाने की तैयारी कर रहा है।

कैमरा बनाने वाली कंपनी लाइट के पास पहले से ही L16 नाम से 15 लेंस वाला कैमरा है, जिसे कई सारे एंगल पर रखा जाता है। इस कैमरे से 52MP की फोटो ली जा सकती है। इस इमेज को 10 अलग-अलग जगहों से खींचने के बाद जोड़कर बनाया जाता है। बात करें स्मार्टफोन की तो इसमें 9 लेंस होते हुए, सॉफ्टवेयर को सभी इमेज को एकसाथ जोड़ना होगा ताकि एक हाई-रिजॉल्यूशन फोटो तैयार की जा सके।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन से 64 मेगापिक्सल की तस्वीरें ली जा सकेंगी और इससे बेहद शानदार लोलाइट और डेप्थ इफेक्ट के साथ फोटो आएंगी। यह स्मार्टफोन डीएसएलआर कैमरों को भी रीप्लेस कर सकता है।

बात करें कीमत की तो निश्चित तौर पर यह एक महंगी डिवाइस होगी। रिपोर्ट में कहा गया है, 'लाइट का 16 लेंस वाला यह कैमरा 1,950 डॉलर कीमत के साथ आ सकता है।' फॉक्सकॉन इस कंपनी के निवेशकों में से एक है। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि स्मार्टफोन को कब लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में हैंडसेट को इसी साल लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है।

ये भी पढ़ें- OnePlus ने लॉन्च किया  OnePlus 6 Red Edition, इस दिन शुरू होगी बिक्री

9 लेंस वाला कैमरा आने में बहुत ज्यादा समय बाकी नहीं है, वहीं कंपनियां फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स पर भी काम कर रही हैं। ईटी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने फोल्डेबल ओलेड डिस्प्ले का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलहुआवेऐपल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की