लाइव न्यूज़ :

Lenovo का नया स्मार्टफोन 16 अक्टूबर को भारत में देगा दस्तक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 6, 2018 15:35 IST

लेनोवो कंपनी आमतौर पर अपने K सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए 'किलर नोट' का इस्तेमाल करती है। कंपनी ने Lenovo K8 Note पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे16 अक्टूबर को होगा 'The Killer Returns'इवेंटLenovo K8 Note का अपग्रेड वर्जन हो सकता है लॉन्चमेटालिक फ्रेम वाला हो सकता है लेनोवो का नया स्मार्टफोन

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी Lenovo भारत में अपना नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने 16 अक्टूबर को नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित किया है। इनवाइट से स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इनवाइट पर 'The Killer Returns' का जिक्र किया गया है। इवेंट में कंपनी Lenovo K8 Note के अपग्रेडेड वर्जन से पर्दा उठा सकती है। बता दें कि कंपनी ने पिछले एक साल से भारत में कोई नया स्मार्टफोन नहीं लॉन्च किया है।

लेनोवो कंपनी आमतौर पर अपने K सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए 'किलर नोट' का इस्तेमाल करती है। कंपनी ने Lenovo K8 Note पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। इनवाइट को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी का नया K नोट सीरीज भारत में लॉन्च हो सकता है। इनवाइट में हैंडसेट से संबंधित कोई भी जानकारी नदीं दी गई, लेकिन उम्मीद है कि यह मेटालिक फ्रेम और घुमावदार कॉर्नर के साथ आ सकता है।

कीमत पर गौर करें तो कंपनी ने अभी तक अपने  K-सीरीज के स्मार्टफोन को बजट कैटेगरी में पेश किया है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले फोन की कीमत 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकता है। फिलहाल आने वाले फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कंपनी जल्द चीन में अपना नया स्मार्टफोन Lenovo Z5 Pro को लॉन्च करने वाली है।

टॅग्स :लेनोवोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए