लाइव न्यूज़ :

Jio vs Airtel vs Vodafone: इन प्लान्स में यूजर्स को मिलेगा 300 रुपये से कम में डेली 2GB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 3, 2019 07:32 IST

जियो को टक्कर देने के लिए बाकी कंपनियों ने भी कई ऐसे प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं जिनमें डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई दूसरे फायदें भी देते हैं। अगर आपको रोज 2GB डेटा की जरुरत पड़ती है तो हम आपको 300 रुपये से कम कीमत में Airtel, Vodafone और Reliance Jio के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।

Open in App

भारतीय बाजार में टेलीकॉम ऑपरेटर्स के बीच सस्ते प्लान को लेकर कॉम्पिटीशन बढ़ता ही जा रहा है। इसके चलते बाजार में डेटा प्लान तेजी से सस्ते हो रहे हैं। इस जंग में सबसे पहले Jio ने कदम रखा है। जियो के आने के बाद से 4G डेटा पैक सस्ते में मिलने लगे हैं। 

जियो को टक्कर देने के लिए बाकी कंपनियों ने भी कई ऐसे प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं जिनमें डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई दूसरे फायदें भी देते हैं। अगर आपको रोज 2GB डेटा की जरुरत पड़ती है तो हम आपको 300 रुपये से कम कीमत में Airtel, Vodafone और Reliance Jio के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।

तो आइए जानते हैं ऐसे प्लान्स जो 300 रुपये से कम में 2 जीबी डेली डेटा ऑफर करते हैं..

Reliance Jio का 198 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने 198 रुपये वाले प्लान को बाजार में पेश किया है। इस प्लान के तरत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, वो भी बिना किसी FYP के। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड नेशनल रोमिंग भी दी जाती है। वहीं, डेटा की बात करें तो प्लान में यूजर्स को रोजाना हाई स्पीड के हिसाब से 2 जीबी 4G डेटा दिया जाता है। डेटा लिमिट खत्म होने पर डेटा की स्पीड 64Kbps हो जाती है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी की यूजर्स को महीने में कुल 56 जीबी 4G डेटा मिलेगा। जियो की ओर से रोज 100SMS भी दिया जाता है और जियो ऐप्स का ऐक्सेस भी इस प्लान में ग्राहकों को दिया जाता है।

Airtel का 249 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 249 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इसके अलावा यूजर्स को रोज 100 SMS दिए जाते हैं। डेटा की बात करें तो इस प्लान में ग्राहकों को रोज 2 जीबी 3G/ 4G डेटा दिया जाता है। इसके अलावा यहां अनलिमिटेड कॉलिंग के भी फायदे दिए जाते हैं।

Vodafone का 255 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन ने पिछले साल ही टेलीकॉम कंपनी Idea के साथ मर्ज हुआ है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए कई खास प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें कंपनी का 255 रुपये का प्रीपेड प्लान बाजार में उपलब्ध है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान के तहत यूजर्स को रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है जिसकी कोई लिमिट नहीं है। वहीं, डेटा की बात करें तो यूजर्स को इसमें रोज 2 जीबी 3G/ 4G डेटा दिया जाता है। डेटा लिमिट खत्म होने पर ग्राहकों को 50पैसे प्रति MB की दर से पैसे चुकाने होंगे।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानजियोरिलायंस जियोएयरटेलवोडाफ़ोनटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की