लाइव न्यूज़ :

जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब लैंडलाइन पर आएं कॉल का स्मार्टफोन से दे सकेंगे जवाब, ये है तरीका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 19, 2019 07:25 IST

जियो ने अपनी लैंडलाइन सर्विस को अपडेट किया है, जिसको फाइबर के साथ लॉन्च किया था। इस नए अपडेट के जरिए यूजर्स लैंडलाइन की कॉल का जवाब अपने स्मार्टफोन से दे सकेंगे। इसके अलावा लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल करके वीडियो कॉल भी कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने स्मार्टफोन के जरिए अपने लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल करके HD ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैंयूजर्स लैंडलाइन की कॉल का जवाब अपने स्मार्टफोन से दे सकेंगे

भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो (Reliance Jio) है। जियो अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमेशा अपनी सर्विस को बेहतर बनाने की कोशिश करती है। साथ ही जियो ने ही ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इंटरनेट सर्विस को पहुंचाया है।

अब जियो ने अपनी लैंडलाइन सर्विस को अपडेट किया है, जिसको फाइबर के साथ लॉन्च किया था। इस नए अपडेट के जरिए यूजर्स लैंडलाइन की कॉल का जवाब अपने स्मार्टफोन से दे सकेंगे। इसके अलावा लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल करके वीडियो कॉल भी कर सकते हैं।

क्या है Jiocall App?

जियोकॉल ऐप जिसे पहले Jio4GVoice कहा जाता था, के साथ अब आप अपने स्मार्टफोन के जरिए अपने लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल करके HD ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास स्मार्टफोन में एक ऐक्टिव जियो सिम कार्ड और फिक्स्ड लाइन कनेक्टिविटी के साथ JioFiber कनेक्शन होना चाहिए। जियोकॉल ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर फ्री में डाउनलोड किए जा सकते है।

Jiocall ऐप से ऐसे करें कॉल

इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले जियोकॉल ऐप में जाकर फिक्स्डलाइन प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका दस नंबर वाला लैंडलाइन नंबर कॉन्फिगर करना होगा। अब आप लैंडलाइन नंबर से कॉल करने के साथ कॉल का जवाब दे सकेंगे। इसके अलावा आपको जियो टीवी फाइबर से वीडियो कॉल की सुविधा भी मिलेगी।

Jiocall ऐप में मिलेंगी एसएमएस और ग्रुप चैट की सुविधा

जियो अपने ग्राहकों को इस ऐप में आरसीएस (RCS) की सर्विस देगा, जिसमें एसएमएस, रिच कॉल, ग्रुप चैट, फाइल शेयरिंग और स्टिकर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। लेकिन इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए दूसरे कॉन्टैक्ट्स के पास भी आरसीएस सर्विस होनी चाहिए।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोमोबाइल ऐपऐपमोबाइलस्मार्टफोनटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की