लाइव न्यूज़ :

Jio इफेक्ट: Vodafone लाया 229 रुपये का नया प्रीपेड प्लान, मिलेगा डेली 2GB डेटा के साथ बहुत कुछ

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 24, 2019 11:23 IST

यूजर्स इस प्लान के तहत Vodafone App के फ्री सर्विस का लाभ उठा सकते है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स लाइव टीवी और मूवीज का लुफ्त उठा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन के 229 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉल मिलेंगेयूजर्स को डेली 2GB डेटा दिया जाएगाइस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की मिलेगी

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी के इस प्लान की कीमत 229 रुपये है। Reliance Jio के आने के बाद से मार्केट में तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिला है। ऐसे में कंपनी लगातार अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर पेश कर रही है।

डेली मिलेगा 2जीबी डेटा

Telecom Tok की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन के 229 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग के साथ ही रोज 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। वहीं, डेटा की बात करें तो यूजर्स को डेली 2GB डेटा दिया जाएगा। यूजर्स को इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की मिलेगी।

Vodafone

इसके अलावा यूजर्स प्लान के तहत Vodafone App के फ्री सर्विस का लाभ उठा सकते है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स लाइव टीवी और मूवीज का लुफ्त उठा सकते हैं। बता दें कि कंपनी इन्हीं सर्विसेस को अपने 255 रुपये वाले प्लान में दे रहा था। लेकिन कंपनी ने हाल ही में इस प्लान को सस्ता करते हुए 229 रुपये में पेश किया है।

Vodafone का फिल्मी प्लान भी हुआ लॉन्च

वोडाफोन ने इसी बीच अपना 16 रुपये वाला फिल्मी प्लान भी लॉन्च किया है। इस प्लान को कंपनी ने उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो ऑनलाइन मूवी और शो देखने के शौकीन है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 1 जीबी 3G/4G डेटा दिया जाता है। बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को किसी प्रकार के कॉलिंग या एसएमएस बेनिफिट नहीं ऑफर किए जा रहे हैं।

टॅग्स :वोडाफ़ोनप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉमजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की