लाइव न्यूज़ :

Jio, Airtel, Vodafone, Idea ने न्यू ईयर से पहले लॉन्च किए नए रीचार्ज प्लान, जानें कौन सा है बेहतर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 28, 2018 13:15 IST

रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने के बाद से यूजर्स की बल्ले-बल्ले हो रही है। यूजर्स को बेहद कम कीमत पर अनलिमिटेड कॉल और डेटा का फायदा मिल रहा है। ऐसे में दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जियो को टक्कर देने के लिए सस्ती कीमतों पर रीचार्ज पैक पेश कर रही है। हम आपको बताएंगे कि New Year पर किस कंपनी का क्या प्लान सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जिसमें यूजर्स को ज्यादा फायदा भी मिल रहा है।

Open in App

नए साल के आने से पहले ही टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक रीचार्ज प्लान लॉन्च कर रही है। रिलायंस जियो के टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने के बाद से यूजर्स की बल्ले-बल्ले हो रही है। यूजर्स को बेहद कम कीमत पर अनलिमिटेड कॉल और डेटा का फायदा मिल रहा है। जिसके बाद Jio के यूजर्स की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में दूसरी टेलीकॉम कंपनियां ने जियो को टक्कर देने के लिए सस्ती कीमतों पर रीचार्ज पैक पेश कर रही है। नए साल के मौके पर भी कंपनियों ने कई प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें ज्यादातर प्लान्स 400 रुपये से कम है।

यहां हम आपको बताएंगे कि New Year पर किस कंपनी का क्या प्लान सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जिसमें यूजर्स को ज्यादा फायदा भी मिल रहा है। आप प्लान में मिल रहे फायदें को देखते हुए अपना पसंदीदा टेलीकॉम ऑपरेटर या प्लान चूज कर सकते हैं।

Reliance Jio

Jio

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने 399 के पैक में बदलाव किया है। रीवाइस के बाद प्लान में 84 दिन की वैलडिटी मिल रही है। इसके अलावा इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस भी मिलते हैं। साथ ही यूजर को Jio के सभी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। प्लान में 1.5 जीबी डेटा पूरा होने बाद भी यूजर को इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है। कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps हो जाती है।

Airtel

Airtel

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए Prepaid Pack में बदलाव किया है। प्लान को रिवाइस करने के बाद कंपनी इसमें ज्यादा डेटा और वैलडिटी दे रही है। कंपनी अपने 399 रुपये के पैक में 84 दिन की वैलेडिटी के साथ 1 जीबी डेटा दे रही है। इसके अलावा कंपनी रोजाना 100 फ्री एसएमएस भेज सकेंगे। इससे पहले प्लान की वैलिडिटी 70 दिन की थी।

Vodafone

Vodafone

वोडाफोन 399 रुपये के रिचार्ज में 84 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। जिसके साथ यूजर को 1 जीबी 4G डेटा रोजाना देता है। Airtel और जियो की तरह वोडाफोन भी ग्राहक को 100 फ्री एसएमएस की सुविधा रोजाना देता है। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल की सुविधा मिलती है।

Idea 

Idea

अब आते हैं आइडिया के प्लान पर। आइडिया ने अपने 392 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। इसकी वैलिडिटी 60 दिनों की है। इस प्लान में यूजर को हफ्ते में 250 मिनट रोज और 1000 मिनट टॉकटाइम मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने 399 का प्लान भी लॉन्च किया है। जिसमें यूजर को 1 जीबी डेटा रोज मिलता है। इसमें भी हफ्ते में यूजर को 250 मिनट रोज और 1000 मिनट दिए जाते हैं। इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है।

टॅग्स :टेलीकॉमजियोरिलायंस जियोएयरटेलवोडाफ़ोनआईडियाप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की