लाइव न्यूज़ :

iVOOMi के सब-ब्रांड Innelo ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन Innelo 1, जानें कीमत और फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 19, 2018 10:45 IST

फोन की खासियत की अगर बात करें तो इसे बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। 'innelo 1' में नॉच डिस्प्ले के साथ 5.86 इंच की HD+ 19:9 स्क्रीन दी गई है। फोन को चार कलर वेरिएंट 'पर्सियन रेड', 'पैसिफिक ब्लू', 'प्लैटिनम गोल्ड' और 'मिडनाइट ब्लैक' में पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देiVOOMi के सब ब्रांड का पहला स्मार्टफोन 'innelo 1' लॉन्चइसे बजट सेगमेंट में पेश किया गया हैएक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया पर बिकेगा

नई दिल्ली, 19 सितंबर: चीनी कंपनी iVOOMi का सब ब्रांड Innelo भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने सब ब्रांड Innelo के तहत अपना पहला स्मार्टफोन 'innelo 1' को लॉन्च किया है। इनेलो ने भारतीय बाजार में नए स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपये रखी है। यूजर्स इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

फोन की खासियत की अगर बात करें तो इसे बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। 'innelo 1' में नॉच डिस्प्ले के साथ 5.86 इंच की HD+ 19:9 स्क्रीन दी गई है। फोन को चार कलर वेरिएंट 'पर्सियन रेड', 'पैसिफिक ब्लू', 'प्लैटिनम गोल्ड' और 'मिडनाइट ब्लैक' में पेश किया गया है।

Innelo 1 के ये हैं स्पेसिफिकेशन

बाजार में 'innelo 1' नाम से आने वाला यह स्मार्टफोन 5.86 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। जिसका रेजोल्यूशन 1520x720 पिक्सल और अस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इसके अलावा यह हैंडसेट नॉच स्क्रीन के साथ 2.5D कर्व्ड ग्लास में आता है।

इस स्मार्टफोन में फेशियल रिकॉगनिशन फीचर के साथ 3,000 एमएएच की बैटरी लगी है। यह डिवाइस 'स्मार्टमी ओएस 3.0' पर चलता है, जो एंड्रायड 8.1 ओरियो पर आधारित है और फोन में 1.3 गीगाहर्टज का एमटीके 6737H क्वाड-कोर प्रोसेसर लगा है। फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर का भी फीचर दिया गया है।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस स्मार्टफोन में 5P लेंस, सैमसंग सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और इसमें लगे सॉफ्ट फ्लैश के कारण कम रोशनी की स्थिति में भी बेहतरीन फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं, फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 4P लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा आपको कैमरे में पोट्रेट मोड, टाइम लैप्स, ब्यूटी मोड, फेस क्यूट आदि भी मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में GSM/GPRS/EDGE (900/1800 MHz),वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी, 3जी और 4जी फीचर दिए गए हैं।

टॅग्स :आईवूमीअमेजनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की