लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिये IOC बना रहा है ऐसी बैटरी, चार्ज करने का झंझट खत्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 10:07 IST

आईओसी की तरफ से तैयार की जाने वाली ये मेटल प्लेट वाली बैटरी हाई एनर्जी डेंसिटी होती है। एक लिथियम ऑयन बैटरी से गाड़ी 300 किलोमीटर दूरी का सफर तय करती है तो मेटल बैटरी वाली गाड़ी 500 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देप्लेट्स बदलकर पावर लाने वाली इस टेक्निॉलॉजी से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलॉजी अभी इतनी विकसित भी नहीं हो पायी है कि वाहन चालक की गाड़ी इतनी जल्दी चार्ज हो जाए जितनी जल्दी उन्हें पेट्रोल मिल जाता है।

पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और पेट्रोल-डीजल जैसे सीमीत ऊर्जा के संसाधनों की खपत कम करने के लिये इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया जा रहा है। कई देशों में तो ये योजना काफी सफल भी है। इनमें चीन काफी आगे है लेकिन भारत अभी इलेक्ट्रिक व्हीकल को सड़कों पर दौड़ाने में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है इनमें सबसे प्रमुख है इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली बैटरी। इस समस्या को सुलझाने के लिये अब पब्लिक सेक्टर की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने कदम बढ़ाया है।

आईओसी ऐसी बैटरी पर काम कर रहा है जिसके निर्माण में मेटल्स का इस्तेमाल होगा। इससे विदेशों से आय़ात की जाने वाली लिथियम ऑयन बैटरी से निर्भरता घटेगी। संभावना है कि इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत में भी कमी आएगी।

आईओसी के चेयरमैन संजय सिंह ने कहा कि इन मेटल-एयर बैटरियों में इस्तेमाल होने वाले आयरन, जिंक और एल्युमिनियम जैसे मेटल्स के ऑक्सिडाइजेशन से एनर्जी पैदा होगी। इन बैटरियों की एक खासियत यह भी है कि इन्हें रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। बैटरियों में फिर से पावर लाने के लिये इनके प्लेट्स बदलने होंगे।

प्लेट्स बदलकर पावर लाने वाली इस टेक्निॉलॉजी से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलॉजी अभी इतनी विकसित भी नहीं हो पायी है कि वाहन चालक की गाड़ी इतनी जल्दी चार्ज हो जाए जितनी जल्दी उन्हें पेट्रोल मिल जाता है। लेकिन प्लेट्स बदलने वाली टेक्नॉलॉजी से मात्र तीन मिनट में मेटल प्लेट्स बदल दिए जाते, इससे वाहन चालक इधर-उधर की बातें नहीं सोचेंगे।

आईओसी की तरफ से तैयार की जाने वाली ये मेटल प्लेट वाली बैटरी हाई एनर्जी डेंसिटी होती है। एक लिथियम ऑयन बैटरी से गाड़ी 300 किलोमीटर दूरी का सफर तय करती है तो मेटल बैटरी वाली गाड़ी 500 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।

इस तरह के बैटरियों की खासियत यह है कि इसे फिर से मेटल में बदला जा सकता है। कुल मिलाकर ये रिसाइकल की जा सकने वाली बैटरी होंगी। जबकि एक रिपोर्ट के मुताबिक लिथियम ऑयन बैटरी को रिसाइकल करना शामिल नहीं है।  

टॅग्स :इलेक्ट्रिक व्हीकलइलेक्ट्रिक कार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

टेकमेनियाहर तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को है अभी प्रोत्साहन की जरूरत 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की