लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट काम नहीं कर रहा, फिर भी कर सकते हैं UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर, आसान है तरीका

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2021 10:34 IST

How to transfer money (UPI) without Internet: इंटरनेट के इस्तेमाल के बगैर भी आप यूपीआई की मदद से पैसों का भुगतान या उसे किसी और के खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। जानिए क्या है तरीका

Open in App
ठळक मुद्देबिना इंटरनेट या स्मार्टफोन के भी यूपीआई पेमेंट किया जा सकता है।ऑफलाइन यूपीआई ट्रांजेक्शन *99# सर्विस के जरिए कर सकते हैं, बेहद आसान है तरीका।इसके लिए बस वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत होती है।

नई दिल्ली: आज के डिजिटल दौर में हर किसी की जिंदगी बहुत हद तक फोन और इंटरनेट पर निर्भर हो गई है। राशान और खाना ऑर्डर करने से लेकर टिकट बुकिंग और पैसे के भुगतान और किसी दूसरे को उसे ट्रांसफर करने के लिए भी डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल हो रहा है।

खासकर पैसों के लेनदेन आदि के लिए हम सब गूगल पे, फोनपे, पेटीएम, BHIM ऐप वगैरह का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। अमूमन सभी फोन पर ये ऐप मिल जाएंगे। हालांकि अगर इंटरनेट नहीं हो तो आप क्या करेंगे?

इंटरनेट नहीं हो तो भी आप पैसे ट्रांसफर या भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए आपको BHIM ऐप पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोसेस से गुजरना होगा। ऐसा करने के बाद आप कभी भी ऑफलाइन यूपीआई ट्रांजेक्शन भी *99# सर्विस के जरिए कर सकते हैं। ये सर्विस नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के द्वारा नवंबर-2020 में शुरू की गई थी।

इस सर्विस का इस्तेमाल वैसे लोग भी कर सकते हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। जरूरत बस इस बात की है कि आपके खाते से लिंक फोन नंबर का सिम आपके मोबाइल में हो और बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस हो।

बिना इंटरनेट के ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट कैसे करें?

- सबसे पहले आपको अपने फोन के डायल पैड से *99# डायल करना होगा और कॉल बटन दबाना होगा। - ऐसा करने के बाद आपको फोन की स्क्रिन पर 7 विकल्प नजर आएंगे। ये विकल्प होंगे- सेंड मनी, रिसीव मनी, चेक बैलेंस, माई प्रोफाइल, पेंडिंग रिक्वेस्ट, ट्रांजैक्शन और यूपीआई पिन।

- पैसे भेजने के लिए आप एक दबाकर रिप्लाई दे सकते हैं। इसकी मदद से आप मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी या बैंक खाता और आईएफएससी कोड दर्ज कर पैसे किसी को भेज सकते हैं।

- विकल्प चुनने के बाद दरअसल आप जिसे पैसे भेजना चाहते हैं, उसका मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी या बैंक डिटेल्स दर्ज करना होगा।

- ये जानकारी दर्ज करने के बाद आपको वह राशि वहां दर्ज करानी होगी जितनी आप भेजना चाहते हैं।

- आखिर में आपको बस अपना यूपीआई पिन देना होगा और 'सेंड' ऑप्शन को चुनना होगा।

टॅग्स :UPIपेटीएमPaytmगूगल पेGoogle Pay
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारभारत में तेज़ी से लोकप्रिय होता एक क्रेडिट कार्ड, लाखों लोग इसे ले चुके हैं

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारतUPI Transaction Rules: UPI के जरिए पेमेंट के दौरान हो गए धोखाधड़ी का शिकार, तो अब मिलेगा मुआवजा, जानें कैसे

कारोबारEPFO 3.0: अब UPI से निकाल सकेंगे PF अकाउंट का पैसा, नए सिस्टम से आसान होगा काम; जानें

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की