लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम डाटा लीक: मुंबई स्थित फर्म ने लीक किया प्रभावशाली यूजर्स की जानकारी

By भाषा | Updated: May 22, 2019 15:50 IST

फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम ने मंगलवार को कहा था कि वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसके उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों को एक तीसरे पक्ष की ओर से अनुचित तरीके से रखा गया।

Open in App

डेटा लीक के आरोपों में घिरी कंपनी चैटरबॉक्स ने कहा कि कुछ प्रभावशाली उपयोगकर्ताओं की जानकारियां (डेटा) अनजाने में सार्वजनिक हुई हैं लेकिन इसमें किसी तरह की संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी शामिल नहीं हैं। मुंबई की कंपनी ने कहा कि निजी सूचनाएं लीक होने की खबरें " गलत " हैं।कंपनी ने स्वीकार किया कि " सीमित संख्या में प्रभावशाली लोगों और हस्तियों की जानकारियां (डेटाबेस) करीब 72 घंटों तक ऑनलाइन मौजूद रहीं। " कंपनी ने मंगलवार देर रात बयान जारी करके कहा , " इस डेटाबेस में कोई भी संवेदनशील निजी आंकड़े शामिल नहीं है और इसमें वहीं जानकारियां हैं , जो सार्वजनिक मंच पर उपलब्ध हैं या फिर प्रभावशाली लोगों ने खुद से साझा की है "फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम ने मंगलवार को कहा था कि वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसके उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों को एक तीसरे पक्ष की ओर से अनुचित तरीके से रखा गया। वह देख रही है कि क्या इसमें उसकी नीतियों का उल्लंघन हुआ। खबरों के मुताबिक ऑनलाइन पाए गए इस डेटाबेस पर करीब 4.9 करोड़ आंकड़े उपलब्ध हैं जिसमें इंस्टाग्राम के लाखों प्रभावशाली उपयोगकर्ताओं, सितारों और ब्रांड खातों की जानकारियां भी शामिल हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि डेटाबेस में सार्वजनिक आंकड़ों (जैसे- बायो, प्रोफाइल पिक्चर, फॉलोअर की संख्या) के अलावा उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारियां जैसे ई-मेल एड्रेस और फोन नंबर भी मौजूद हैं। इंस्टाग्राम के प्रवक्ता ने एक ई-मेल बयान में कहा कि कंपनी इस बात की जांच कर रही है कि क्या तीसरे पक्ष ने अनुचित तरीके से इंस्टाग्राम के आंकड़ों को रखा है।यह भी स्पष्ट नहीं है कि चैटरबॉक्स के डेटाबेस पर उपलब्ध फोन नंबर और ईमेल आईडी इंस्टाग्राम से आए हैं या कहीं और से। चैटरबॉक्स ने बयान में जोर दिया कि कंपनी ने अनैतिक साधनों के माध्यम से कोई भी निजी जानकारियां नहीं जुटाई हैं।

टॅग्स :इंस्टाग्रामफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की