लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम ने की बड़ी घोषणा, सोशल मीडिया पर ई-सिगरेट या बंदूकों को बढ़ावा देने वाले लोग होंगे बैन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 19, 2019 04:53 IST

फेसबुक ने भी अपनी घोषणा में कहा है कि उन्होंने अपनी विज्ञापन नीतियों में बदलाव कर दिया है। वे कुछ ही हफ्ते में इस प्रतिबंध को लागू करना शुरू कर देंगे।

Open in App

फेसबुक और इंस्टाग्राम ने बुधवार को यह घोषणा की है कि वे अब अपने प्लेटफॉर्म पर ई-सिगरेट, तंबाकू प्रोडक्ट्स या हथियारों को बढ़ावा देने की अनुमति नहीं देंगे। इस घोषणा में यह साफ कहा गया है कि "ब्रांडेड कॉन्टेंट" का उपयोग करके ई-सिगरेट, तंबाकू प्रॉडक्ट्स या हथियारों को बढ़ावा देने पर अब प्रतिबंध लगाया जाएगा।

फेसबुक ने अपनी घोषणा में कहा है कि उन्होंने अपनी विज्ञापन नीतियों में बदलाव कर दिया है। वे कुछ ही हफ्ते में इस प्रतिबंध को लागू करना शुरू कर देंगे। इस घोषणा में यह भी कहा गया कि शराब और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ को बढ़ावा देने वाली सामग्री को विशेष प्रतिबंधों की आवश्यकता होगी।

कंपनी द्वारा यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि यह परिवर्तन फेसबुक की विज्ञापन नीतियों में मौजूद खामियों को दूर करता है। इससे पहले जून 2019 में इंस्टाग्राम ने ऐसे विज्ञापनों को कम कर दिया था जो "ब्रांडेड कॉन्टेंट" का उपयोग करके वापिंग, तंबाकू प्रोडक्ट्स या हथियारों को बढ़ावा देते थे। कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपने ब्रांडेड कंटेंट टूल का विस्तार कर रही है।

टॅग्स :इंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की