लाइव न्यूज़ :

Airtel Xtreme: जियो फाइबर से टक्कर लेने के लिए एयरटेल ने पेश की एक्सट्रीम एप, जानें ऑफर और कीमत

By भाषा | Updated: September 5, 2019 08:20 IST

एयरटेल एक्सट्रीम स्टिक के ग्राहकों को एक्सट्रीम एप की सामग्री 30 दिन के लिये मुफ्त उपलब्ध होगी और उसके बाद 999 रुपये का सालाना पैकेज लेना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देएयरटेल एक्सट्रीम एप पर उपलब्ध मनोरंजन सामग्री देखी जा सकेगी।एयरटेल एक्सट्रीम मंच पर जी5, हूक, होई चोई, इरोज नाऊ, हंगामा प्ले, शेमारू मी, अल्ट्रा और क्यूरियोसिटी स्ट्रीम एप की सामग्री उपलब्ध है।

रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा ‘जियो फाइबर’ के बाजार में पेश होने से पहले भारती एयरटेल ने सोमवार को घरेलू मनोरंजन श्रेणी की विभिन्न पेशकशों के लिए एकल मंच ‘एक्सट्रीम एप’ पेश किया। इसे पहले ‘एयरटेल टीवी’ नाम से जाना जाता था।

कंपनी ने सेटटॉप बॉक्स समेत स्ट्रीमिंग (ऑनलाइन प्रसारण) के लिए कई उपकरण पेश करने की भी घोषणा की है।

इन उपकरणों पर एयरटेल एक्सट्रीम एप पर उपलब्ध मनोरंजन सामग्री देखी जा सकेगी। यह एप टीवी और कंप्यूटर पर काम करेगी।

भारती एयरटेल को उम्मीद है कि जब वह देश में 5जी सेवाएं पेश करेगी तो यह नया मंच उसे बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने में मदद करेगा।

इस मंच को पेश करने के बाद कंपनी के मुख्य उत्पाद अधिकारी आदर्श नायर ने कहा कि 5जी जल्द ही कई इलाकों में ब्रॉडबैंड का स्थान लेने लगेगा। हम 5जी की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं और यह पेश किए जाने वाले सारे उपकरण इंटरनेट ऑफ थिंग्स से जुड़े हैं और 5जी नेटवर्क से जुड़कर उच्च क्षमता वाली मनोरंजन सामग्री को प्रसारित करने में सक्षम हैं।

एयरटेल एक्सट्रीम मंच पर जी5, हूक, होई चोई, इरोज नाऊ, हंगामा प्ले, शेमारू मी, अल्ट्रा और क्यूरियोसिटी स्ट्रीम एप की सामग्री उपलब्ध है।

साथ ही गाने सुनने की विंक एप भी इसमें शामिल है। कंपनी ने एंड्राइड आधारित एयरटेल एक्सट्रीम स्टिक भी पेश की जो गूगल क्रोमकास्ट और अमेजन फायर स्टिक के जैसी है।

टॅग्स :जियो गीगाफाइबरएयरटेलरिलायंसरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबारअनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की