लाइव न्यूज़ :

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018: साल 2020 तक पूरी तरह से बनेगा 4G देश- मुकेश अंबानी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 25, 2018 15:57 IST

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम की सेक्रेटरी अरुणा सुंदरराजन ने 5G के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश में 5जी के डेवलेपमेंट के लिए तीन सरकारी डिपार्टमेंट होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 का आज से हुआ आगाजदुनिया के दूसरे देशों से पहले भारत में होदी 5जी सेवा की शुरुआतभारत पूरी तरह से साल 2020 तक 4G होगा

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 का आगाज हो चुका है। IMC 2018 के पहले दिन के इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल, टेलीकॉम कमीशन की चेयरपर्सन और सेक्रेटरी अरुणा सुंदरराजन, ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा समेत इंडस्ट्री के कई दिग्गज एक साथ नजर आए। मोबाइल कांग्रेस का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन (DoT) और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने मिलकर किया है।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम की सेक्रेटरी अरुणा सुंदरराजन ने 5G के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश में 5जी के डेवलेपमेंट के लिए तीन सरकारी डिपार्टमेंट होंगे। उन्होंने कहा कि AI, स्मार्ट सिटीज, IoT के साथ 5G देश में व्यावहारिक विकल्प है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 में शामिल हुए रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों से पहले भारत में 5जी सेवा की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 10 बड़ी घोषणाएं की।

1- भारत पूरी तरह से साल 2020 तक 4G होगा।

2- दुनिया के दूसरे विकसित देश से काफी पहले भारत 5G के लिए तैयार है।

3- Jio कम दाम में यूजर्स को बेहतर क्वॉलिटी उपलब्ध करा रहा है।

4- अभी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के मामले में भारत 135वें नंबर पर है और Jio Fibre इसे बदलना चाहता है।

5- भारत में दुनिया का सबसे ज्यादा मोबाइल डेटा यूजेज है, इसकी प्रमुख वजह जियो है।

6- इंडियन मार्केट में Jio के लिए 5G सबसे बड़ा फोकस होगा।

7- Jio अपने JioPhone के दम पर डिजिटल मुहिम को भारत के गांवों तक ले जाना चाहता है।

8- बेहतर वर्किंग फोर्स के कारण टेलीकॉम का फ्यूचर काफी शानदार है।

9- भारत के उद्यमी मोबाइल सेक्टर में भारत की दमदार ग्रोथ में अपना योगदान दे रहे हैं।

10- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश का तेजी से विकास हुआ है।

टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की