लाइव न्यूज़ :

Idea ने अपने इन प्लान में किए खास बदलाव, यूजर्स को अब मिलेगा 125GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 15, 2018 15:52 IST

अनलिमिटेड कॉलिंग और ज्यादा डेटा के अलावा इन प्लान्स में मिल रहे बेनिफिट्स के अलावा यूजर्स को कई अन्य फायदे भी दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देReliance Jio से मुकाबले करेंगे Idea Nirvana प्लान100 जीबी डेटा के साथ आता है आइडिया निर्वाणा का 999 वाला प्लानयूजर्स 200 जीबी तक डेटा कैरी फॉरवर्ड कर पाएंगे

नई दिल्ली, 15 सितंबर:टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेल्यूलर ने जियो को टक्कर देने के लिए अपने निरवाना पोस्टपेड प्लान्स में कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी इसके तहत यूजर्स को उसी कीमत पर ज्यादा डेटा ऑफर कर रही है। कंपनी ने इन प्लान्स में 399 रुपये, 499 रुपये, 999 रुपये और 1,299 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, फ्री रोमिंग इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती है।

इसी के साथ ही Idea ने 389 रुपये, 649 रुपये, 1,699 रुपये, 1,999 रुपये और 2,999 रुपये वाले निरवाना प्लान को हटा दिया है। इस बात की जानकारी सबसे पहले वेबसाइट TelecomTalk ने दी है।

399 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स

Idea Nirvana के 399 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 40 जीबी डेटा मिलेगा। इसके पहले 20 जीबी डेटा की सुविधा मिलती थी। इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग, नेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा भी दिया जाता है। इसमें यूजर्स 200 जीबी तक डेटा कैरी फॉरवर्ड कर पाएंगे। बता दें कि इस प्लान की कीमत पहले 389 रुपये थी।

499 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स

इस प्लान के तहत यूजर्स को 75 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 40 जीबी डेटा की सुविधा ही मिलती थी। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलती है। नेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग के साथ आप 200 जीबी तक डेटा कैरी फॉरवर्ड कर पाएंगे।

999 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स

999 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 100 जीबी डेटा मिलेगा। इससे पहले 999 रुपये के रीचार्ज पर 80 जीबी डेटा दिया जाता था। इसके अलावा यह प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है।

1,299 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स

इस प्लान के तहत अब आपको 125 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि इससे पहले यह प्लान 100 जीबी डेटा के साथ आता था। यह प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। साथ ही नेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है। इस प्लान की खासियत यह है कि इस प्लान में यूजर्स को 100 मिनट इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए मिलते हैं। अमेरिका, कनाडा, चीन, हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड के कुछ चुनिंदा कोड पर ही इंटरनेशनल कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं।

इन प्लान्स में मिलने वाली सुविधाओं के अलावा पोस्टपेड यूजर्स 12 महीने तक आइडिया म्यूजिक और आइडिया मूवी और टीवी को एक्सेस कर सकते हैं। 4 से 12 महीने का मैगजीन सब्सक्रिप्शन, 4 महीने के लिए आइडिया फोन सिक्योर का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

आइए इन प्लान्स को जानते हैं इस तरह

आइडिया के प्लान्स में खास बदलाव

399 रुपयेअनलिमिटेड कॉलिंग40 जीबी डेटानेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग100 एसएमएस
499 रुपयेअनलिमिटेड कॉलिंग75 जीबी डेटानेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग100 एसएमएस
999 रुपयेअनलिमिटेड कॉलिंग100 जीबी डेटानेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग100 एसएमएस
1,299 रुपयेअनलिमिटेड कॉलिंग125 जीबी डेटानेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग100 एसएमएस

 

टॅग्स :आइडिया सेल्यूलरआईडियाटेलीकॉमपोस्टपेड प्लानजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की