लाइव न्यूज़ :

IBM ने बनाया नमक के दाने के साइज का कंप्यूटर, कीमत होगी सिर्फ 7 रुपये

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 21, 2018 19:57 IST

इस कंप्यूटर की खास बात है कि इसका साइज नमक के दाने के बराबर है। इस डिवाइस की कीमत सिर्फ 7 रुपये होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देIBM ने दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर बनाया हैइस डिवाइस को सिर्फ 7 रुपये में बाजार में उतारेगी।

नई दिल्ली, 21 मार्च। टेक की दिग्गज कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन कॉर्पोरेशन (IBM) ने लास वेगास में हुए एक इवेंट में अपना माइक्रो कंप्यूटर को पेश किया है। इंटरनेशनल बिजनेस मशीन कॉर्पोरेशन (IBM) ने दावा किया है कि उसने दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर बनाया है। आपको बता दें कि इस कंप्यूटर को एंटी फ्रॉड डिवाइस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा जिससे डिजिटल फिंगरप्रिंट से रोजमर्रा की वस्तुओं में एम्बेडेड किया जा सकता है।

नमक के दाने के साइज है कंप्यूटर

IBM ने इस डिवाइस में एक चिप लगाई है। चिप के अंदर प्रोसेसर, मेमोरी और स्टोरेज समेत पूरा कंप्यूटर सिस्टम मौजूद है। कंपनी ने बताया कि इस डिवाइस को बाजार में उपलब्ध होने में 5 साल लगेंगे। वहीं, कंपनी इस डिवाइस को सिर्फ 7 रुपये में बाजार में उतारेगी। साथ ही, इस कंप्यूटर की खास बात है कि इसका साइज नमक के दाने के बराबर है।

इसे भी पढ़ें: जियो ने लॉन्च किया नया JioFi 4G हॉटस्पॉट, HD मूवी डाउनलोड होंगी सेंकेंड्स में

डिवाइस की मदद से पकड़ी जा सकेगी गड़बड़ी

आपको बता दें कि IBM ने इस छोटे साइज के कंप्यूटर को क्रिप्टो एंकर प्रोग्राम के तहत बनाया है। इस प्रोग्राम का मकसद ऐसी टेक्नोलॉजी को डेवलप करना, जिससे उत्पादों पर हाई टेक्नोलॉजी का वाटर मार्क लगाया जा सके। इस डिवाइस की मदद से पांच साल में धोखाधड़ी और खाद्य सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों से निपटने के लिए प्रोडक्ट्स में क्रिप्टोग्राफिक्स एंकर लगाए जा सकते हैं। इससे पूरी सप्लाई चेन में किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत पकड़ा जा सकता है। बता दें, सप्लाई चेन में होने वाली चोरियों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को को हर साल करीब 600 अरब डॉलर का नुकसान होता है।

इसे भी पढ़ें: ... जब Whatsapp ने यूजर्स को कहा - डिलीट कर दो Facebook App

IBM के विश्लेषक का क्या है कहना

IBM के विश्लेषक अरविन्द खन्ना ने बताया-  ''आईबीएम इस तकनीक के अलावा लेटिस क्रिप्टोग्राफिक एंकर, एआई पावर रोबोट माइक्रोस्कोप और क्वांटम कम्प्यूटर जैसी दूसरी तकनीक भी ला रहा है जिससे प्रदूषण, पानी की कमी और धरती के बढ़ते तापमान जैसी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है।''

टॅग्स :आईबीएम
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनिया15 साल से सिक लीव पर चल रहा सालाना 55 लाख रुपए पाने वाला IMB का कर्मचारी, इस वजह से कंपनी पर किया मुकदमा

कारोबारआईबीएम बंद करेगी हायरिंग, बन रही 7800 नौकरियों को AI से बदलने की योजना: रिपोर्ट

कारोबारYahoo Layoff: याहू इंक 20 फीसदी से अधिक कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानें क्या कहती है रिपोर्ट

कारोबारछंटनी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में IBM शामिल, लगभग 4 हजार कर्मचारियों को करेगी बर्खास्त, जानें कारण

विश्वअरुणा मिलर ने रचा इतिहास, मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की