लाइव न्यूज़ :

Huawei Y9 Prime 2019 भारत में लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 1, 2019 17:52 IST

हुआवे का यह पहला ऑटो पॉप-अप फ्रंट कैमरा है जिसमें आप सेल्फी लेते हैं तो एक सेकेंड के भीतर इसका कैमरा ऑटोमैटिकली बाहर आता है और इमेज क्लिक करने के बाद अंदर चला जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहुवावे वाई9 प्राइम 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज का एक मात्र विकल्प हैHuawei Y9 Prime 2019 में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमराकिरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं हुवावे वाई9 प्राइम 2019 में

स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुआवे ने अपना लेटेस्ट डिवाइस Huawei Y9 Prime 2019 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को बिना नॉच के साथ 6.59 इंच फुल व्‍यू विविड डिस्‍प्‍ले के साथ पेश किया गया है। Huawei के इस स्मार्टफोन की टक्कर बाजार में पहले से मौजूद Oppo K3 और Realme X जैसे हैंडसेट से होगी।

बता दें कि हुआवे का यह पहला ऑटो पॉप-अप फ्रंट कैमरा है जिसमें आप सेल्फी लेते हैं तो एक सेकेंड के भीतर इसका कैमरा ऑटोमैटिकली बाहर आता है और इमेज क्लिक करने के बाद अंदर चला जाता है।

Huawei Y9 Prime 2019 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

हुआवे वाई9 प्राइम 2019 को भारतीय बाजार में 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसे सिर्फ एक ही स्टोरेज वेरिएंट 128 जीबी में लॉन्च किया गया है। यह हैंडसेट एमराल्ड ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

Amazon इंडिया पर हुआवे वाई9 प्राइम 2019 की बिक्री 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। इस दौरान सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर्स हैंडसेट को खरीद पाएंगे। आम ग्राहकों के लिए यह 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Amazon पर 500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने वालों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के अलावा 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।

हुआवे वाई9 प्राइम 2019 की बिक्री ऑफलाइन मार्केट में भी होगी। प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को हुआवे स्पोर्ट्स बीटी हेडफोन और 15,600 एमएएच का पावरबैंक मुफ्त दिया जाएगा।

हुआवे वाई9 प्राइम 2019 को ग्लोबल मार्केट में मई महीने में लॉन्च किया गया था। ग्लोबल मॉडल में इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।

Huawei Y9 Prime 2019 specifications, features

हुआवे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा। फोन में 6.59 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुआवे वाई9 प्राइम 2019 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल का हिस्सा है।

इसके अलावा हुआवे वाई9 प्राइम 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज का एक मात्र विकल्प है- 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.5x77.3x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 196.8 ग्राम।

टॅग्स :हुआवेस्मार्टफोनमोबाइलअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की