लाइव न्यूज़ :

भारत में हुआवेई और एयरटेल ने किया 5जी का सफल परीक्षण, इस स्पीड से चलेगा इंटरनेट

By IANS | Updated: February 23, 2018 19:37 IST

भारती एयरटेल के निदेशक (नेटवर्क्‍स) अभय सावरगांवकर ने कहा, 'हम 5जी इंटेरोपेराबिलिटी और विकास परीक्षण (आईओडीटी) और भागीदारी की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 23 फरवरी: चीनी प्रौद्योगिकी दिग्गज हुआवेई और दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने शुक्रवार को भारत में 5जी नेटवर्क के सफल परीक्षण की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह परीक्षण एयरटेल के मानेसर (गुरुग्राम) स्थित नेटवर्क एक्सपीरिएंस केंद्र में किया गया। 

भारती एयरटेल के निदेशक (नेटवर्क्‍स) अभय सावरगांवकर ने कहा, 'हम 5जी इंटेरोपेराबिलिटी और विकास परीक्षण (आईओडीटी) और भागीदारी की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। हम भारत में एक मजबूत 5 जी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम करने की आशा करते हैं।'

कंपनी ने बताया कि परीक्षण के दौरान 3जीबीपीएस से अधिक की स्पीड दर्ज की गई। यह 3.5 गीगाहर्ट्ज बैंड पर 100 मेगाहर्ट्ज बैंडविथ के साथ प्राप्त की गई अधिकतम स्पीड है, जिसकी एंड-टू-एंड नेटवर्क लेटेंसी करीब एक मिलीसेकेंड रही। 

हुआवेई एचक्यू के निदेशक (वायरलेस मार्केटिंग) इमैनुएल एल्व्स ने कहा कि हम 5जी पारिस्थितिक तंत्र की तैनाती पर ध्यान दे रहे हैं और भारती एयरटेल के साथ 3.5 गीगाहर्ट्ज बैंड पर 5जी की क्षमता का प्रदर्शन इसे शानदार ढंग से दर्शाता है।

टॅग्स :एयरटेल5जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारस्टारलिंक से इंटरनेट सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव, एयरटेल के बाद जियो रिलायंस के साथ पार्टनरशिप?

टेकमेनिया अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?