लाइव न्यूज़ :

अपने पुराने स्मार्टफोन को बनाएं सिक्योरिटी कैमरा, करना होगा बस ये काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 8, 2018 07:41 IST

हम अपनी इस खबर में आपको दो ऐप के बारे में बता रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपने पुराने स्मार्टफोन को सिक्योरिटी कैमरे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

Open in App

टेक्नोलॉजी के बढ़ते दौर ने सब कुछ मुमकिन कर दिया है। आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल न सिर्फ कॉलिंग के लिए बल्कि कैमरा, स्कैनिंग जैसे कई कामों के लिए भी करते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपके पास कोई पुरानी डिवाइस है तो आप उसका इस्तेमाल अपने घर की सुरक्षा के लिए भी कर सकते हैं।

जी हां, आप अपने स्मार्टफोन के जरिए दुनिया के किसी भी कोने से अपने घर या ऑफिस की रखवाली कर सकते हैं। हम अपनी इस खबर में आपको दो ऐप के बारे में बता रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपने पुराने स्मार्टफोन को सिक्योरिटी कैमरे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आपके पास एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन का होना जरुरी है। अब अपने फोन में आपको गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद IP Webcam ऐप को डाउनलोड करना है। जो आपके फोन के कैमरे को और भी पावरफुल बनता है। यह एक फ्री ऐप है।

इसे भी पढ़ें: Whatsapp पर नहीं दिखाना चाहते हैं रियल Last Seen, इस ट्रिक से गर्लफ्रेंड को नहीं लगेगी भनक

IP Webcam ऐप कैसे करेगा काम?

1. IP Webcam ऐप को अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में पहले डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप को ओपन करने से पहले सेटिंग में जाकर एप के अंदर जाएं। इसके बाद आपके फोन में मौजूद जितने भी कैमरे ऐप हैं उन्हें फोर्स स्टॉप कर दें। इसके बाद IP Webcam ऐप को ओपन करें।

2. अब प्लग-इन के ऑप्शन को सेलेक्ट कर उसे टैप करें। उसमें दिए गए सभी फीचर्स को इन्स्टॉल कर लें। फीचर्स को इन्स्टॉल करने के बाद सभी को ऑन कर दें। अगर इसमें किसीफीचर को ऑन नहीं करेंगे वो फीचर काम नहीं करेगा।

3. अब ऐप में बैक जाकर सबसे नीचे दिए start server ऑप्शन को टैप करें। उसमें आने वाले विंडो को yes कर दें।

इसे भी पढ़ें: सिंगल कैमरा स्मार्टफोन से भी क्लिक कर सकते हैं Bokeh इफेक्ट इमेज, यह है तरीका

4. विंडो में Webcam का IP एड्रेस आएगा। इसे कॉपी कर उस फोन या PC पर डालें जिसमें से लाइव वीडियो देखना है।

5. उस ब्राउजर पर IP एड्रेस डालकर एंटर करें। जिसके बाद एक विंडो ओपन होगी। यहां ब्राउजर पर टैप करें और लाइव वीडियो दिखने लगेगा।

टॅग्स :स्मार्टफोनएंड्रॉयड ऐप्समोबाइलटिप्स एंड ट्रिक्सगूगल प्ले स्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की