लाइव न्यूज़ :

Facebook में अनचाहे टैग्स से हैं परेशान तो यह तरीका आएगा काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 17, 2019 17:30 IST

Facebook में आपकी वॉल दूसरो के इमेज और पोस्ट से भर जाते हैं। ऐसे में आप फेसबुक सेटिंग में कुछ बदलाव कर खुद टैग होने से रोक सकते हैं। हम अपनी खबर में आपको फेसबुक के इसी सेटिंग की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Open in App

सोशल मीडिया का नाम सुनते ही सबसे पहले फेसबुक का नाम ध्यान में आता है। Facebook के जरिए कई लोग हमसे जुड़े होते हैं। फेसबुक में कुछ लोगों को हर फोटो या पोस्ट में दूसरों को टैग करने की आदत होती है। इसकी वजह से आपको बार-बार नोटिफिकेशन आते हैं।

इसके अलावा, फेसबुक में आपकी वॉल दूसरो के इमेज और पोस्ट से भर जाते हैं। ऐसे में आप फेसबुक सेटिंग में कुछ बदलाव कर खुद टैग होने से रोक सकते हैं। हम अपनी खबर में आपको फेसबुक के इसी सेटिंग की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

facebook

जानिए पूरा प्रोसेस-

स्टेप 1- Facebook में खुद को टैग होने से रोकने के लिए सबसे पहले फेसबुक पर अपने अकाउंट से लॉगिन करें।

स्टेप 2- अकाउंट से लॉगइन करने के बाद अपनी प्रोफाइल में दायीं ओर दिए डाउन एरो पर क्लिक कर सेटिंग ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

स्टेप 3- इसके बाद सेटिंग में आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे। जिनमें जनरल, सिक्योरिटी और लॉगइन, प्राइवेसी और Timeline & Taging के अलावा कई विकल्प मौजूद होंगे। इन सभी ऑप्शन में से आपको टाइमलाइन और टैगिंग ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।

facebook-tags

स्टेप 4- Timeline & Taging ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको तीन और विकल्प नजर आएंगे। अब आपको तीसरा विकल्प How can I manage tags people add and tagging suggestions? में जाना होगा।

स्टेप 5- अब इसमें दिए गए सबसे पहले ऑप्शन Review tags people add to your own posts before the tags appear on Facebook? पर क्लिक कर इसे ऑन कर दें।

इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद जब भी आपका कोई दोस्त आपको किसी पोस्ट या फोटो में टैग करेगा, तो आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा। अब अगर आप चाहें तो उस पोस्ट को अपनी टाइमलाइन पर अलाउ (Allow) या डिलीट कर सकते हैं।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियामोबाइल ऐपऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की