लाइव न्यूज़ :

अब ATM से रिचार्ज करें अपना जियो का नंबर, ये है सबसे आसान तरीका

By रजनीश | Updated: March 31, 2020 10:07 IST

ट्राई ने रविवार को सभी कंपनियों से कहा, सार्वजनिक बंद के दौरान प्रीपेड ग्राहकों को निर्बाध सेवाएं मिल सकें। इसके लिए आपको उनकी वैधता बढ़ाने समेत अन्य जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस जियो को रिचार्ज करने की सुविधा कुछ बैंकों के एटीएम से ही संभव है।सरकार ने बीएसएनएल यूजर्स के नंबर की वैधता बढ़ाने का निर्देश दिया है साथ ग्राहकों के खाते में प्रतिदिन के हिसाब से 10 रुपये इंसेंटिव दिए जाने की बात भी कही है।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सिर्फ जरूरी चीजों से जुड़ी दुकानों को ही खोलने का आदेश दिया गया है। हालांकि मोबाइल नेटवर्क सेवा को जरूरी चीजों की कैटेगरी में रखा गया है लेकिन ऑफलाइन रिचार्ज की दुकानें भी बंद हैं। ऐसे में रिलायंस जियो ने एटीएम के जरिए जियो नंबर रिचार्ज करने की सुविधा का ऐलान किया है। 

ऑनलाइन रिचार्ज के इस दौर में अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स हैं जो दुकानों पर जाकर मोबाइल नंबर रिचार्ज कराते हैं। ऐसे में रिलायंस जियो एटीएम के जरिए रिचार्ज करने की यह सुविधा लेकर आई है। हालांकि टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथारिटी (ट्राई) ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को लोगों की वैलीडिटी बढ़ाने का निर्देश दिया है।

बात करें रिलयांस जियो कि तो इसको रिचार्ज करने की सुविधा कुछ ही बैंकों के एटीएम के जरिए रिचार्ज कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने 9 बैकों के साथ टाइ-अप किया है। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, सिटी बैंक, डीसीबी बैंक, एयूएफ बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक शामिल हैं।  अब यदि इनमें से किसी भी बैंक का एटीएम आपके पास है तो हम आपको बताते हैं कि आपको अपना जियो नंबर रिचार्ज कैसे करना है...

स्टेप 1एटीएम में अपना कार्ड डालें। एटीएम की स्क्रीन पर दिख रही स्क्रीन में आपको रिचार्ज का ऑप्शन दिखेगा। उसे सेलेक्ट करें।

स्टेप 2स्टेप 2 में आपको अपना जियो का मोबाइल नंबर डालना है। ध्यान रखें यहां वही नंबर डालना है जिसे आप रिचार्ज करना चाहते हैं। 

स्टेप3अब अपना एटीएम पिन कोड डालें।

स्टेप 4अब आपको जितने रुपए का रिचार्ज करना है वह अमाउंट डालें। ध्यान रखें वहां आपको प्लान नहीं दिखाया जाएगा, एटीएम की स्क्रीन में आपको सिर्फ अमाउंट डालना होगा। इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पहले से यह पता करके रखें कि आपको जो प्लान खुद के लिए लेना है उसकी कीमत कितनी होगी। 

स्टेप 5सही अमाउंट डालने के बाद रिचार्ज कंफर्म करने के लिए एंटर बटन दबाएं। इसके बाद आपका जियो नंबर रिचार्ज हो जाएगा। नंबर रिचार्ज होने और आपके बैलेंस कटने की जानकारी एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगी।

टॅग्स :जियोएटीएममोबाइल नंबररिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारNew ATM Rules From April 1: अगले माह से लागू हो रहे हैं एटीएम के नए नियम, बैंक ग्राहक जरूर जानें इन्हें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारमार्च 2024 में 253417 और मार्च 2025 में 251057 एटीएम, UPI के कारण संख्या में कमी, आरबीआई ने कहा-बैंक शाखाओं की संख्या बढ़कर 1.64 लाख

कारोबारअब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें तरीका और इसके फायदे

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की