लाइव न्यूज़ :

Whatsapp पर डिलीट हुए मैसेज को कैसे पढ़ सकते हैं, जानिए तरीका

By वैशाली कुमारी | Updated: June 7, 2021 14:21 IST

WhatsApp पर कई बार आपको कोई ऐसे संदेश भी भेजता होगा जो सामने से डिलीट कर दिया जाता है। हालांकि इसे भी आप आसानी से पढ़ सकते हैं। इसके लिए एक ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp पर डिलीट किए गए मैसेज को भी अगर आप चाहें तो पढ़ सकते हैंWhatsApp पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने के लिए एंड्रॉयड यूजर Notisave ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैंहालांकि ये ऐप केवल एंड्रॉयड यूजर के लिए ही है, साथ ही इसका पेड वर्डन भी उपलब्ध है

नई दिल्ली: हम बहुत सारे कारणों से व्हाट्सएप मैसेज को डिलीट करते हैं।  डिलीट करने का कारण गलत टाइपो हो सकता है या फिर आपने गलत व्यक्ति को संदेश भेज दिया है। 

आम तौर पर मैसेज पाने वाले ने अगर संदेश मिलते ही उसे नहीं पढ़ा या डिवाइस पर आए नोटिफिकेशन पर उसकी तत्काल नजर नहीं गई तो इसके अलावा वास्तव में मैसेज को डिलीट करने के बाद उसे पढ़ने का कोई व्हाट्सएप का ऑफिसियल तरीका नहीं है। 

वैसे एक तरीका जरूर है। ये भी बता दें कि ये तरीका केवल Android Version WhatsApp पर काम करता है। यह iOS उपयोगकर्ताओं के लिए काम नहीं करेगा।

डिलीट हुए व्हाट्सएप संदेशों को कैसे पढ़ें ?

WhatsApp पर deleted मैसेज पढ़ने के लिए Android यूजर के लिए एक ऐप है जिसका नाम Notisave है। नोटिसेव का अगर आप फ्री वर्जन उपयोग कर रहे हैं तो आपको कई विज्ञापन मिल सकते हैं जो थोड़ा परेशानी भरा अनुभव हो सकता है।

वहीं, पेड वर्जन भी उपलब्ध है। इसके तहत आपको 65 रुपये प्रति माह चुकाने होंगे। इसलिए आपको यह तय करना है कि क्या ये हटाए गए मैसेज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और क्या आप इसके लिए हर महीने इतने रुपये खर्च कर सकते हैं?  इसके अलावा एक अहम बात और है। नोटिसेव जैसे ऐप केवल साधारण टेक्स्ट मैसेज को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। इसके मायने ये हुए कि जीआईएफ, इमेज और वीडियो सहित किसी भी मीडिया फ़ाइल को अगर किसी ने भेज कर आपके देखने से पहले डिलीट कर दिया हो तो उसे नहीं देख सकते हैं।

साथ ही बता दें कि WhatsApp में यूजर्स को चैट पर "डिलीट फॉर एवरीवन" फीचर का उपयोग करने के लिए सात मिनट का समय दिया गया है।  अगर आप सात मिनट के अंदर किसी मैसेज को नहीं हटाते हैं तो आप इसे केवल अपने लिए डिलीट सकते हैं। यह ग्रुप चैट और वन-टू-वन चैट दोनों पर लागू होता है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की