लाइव न्यूज़ :

खो गया है आधार कार्ड और बंद हो गया है उसमें दिया गया मोबाइल नंबर, ये है नया कार्ड पाने और नया नंबर रजिस्टर्ड करने का आसान तरीका

By रजनीश | Updated: June 26, 2020 11:59 IST

आधार कार्ड में कई बार एड्रेस, मोबाइल नंबर बदलने की जरूरत तब हो जाती है जब आप अपना पता बदल देते हैं या फिर आधार में रजिस्टर्ड नंबर बंद हो जाता है या खो जाता है। इस काम को बहुत ही आसानी से आप स्वयं कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआधार कार्ड खो जाने या फिर मोबाइल नंबर खो जाने पर आधार में नया नंबर दर्ज करने जैसे कुछ काम को आप खुद से कर सकते हैं।आधार कार्ड में नए नंबर को रजिस्टर्ड करने के लिए 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

देश के नागरिकों के लिए आधार कार्ड महत्वपूर्ण कागजों में से एक है। ऐसे में कब कहां इसकी जरूरत पड़ जाए इस वजह से अधिकतर लोग आधार कार्ड हमेशा साथ में लेकर चलते हैं। लेकिन कई बार पर्स खो जाने या फिर अन्य किसी लापरवाही के चलते आपका आधार कार्ड खो गया तो इससे जुड़े कई काम रुक जाते हैं। 

यदि आपका आधार कार्ड खो गया है तो उसे दोबारा प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड में रजिस्टर्ड किए गए मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। अगर किसी वजह से आपका रजिस्टर्ड् मोबाइल नंबर बंद हो गया है या फिर खो गया है तो नया आधार कार्ड कैसे पाने में कठिनाई होगी। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं आसान तरीका जिसकी मदद से आप बिना आधार कार्ड वाले मोबाइल नंबर के भी आधार कार्ड निकाल सकेंगे।

आधार की वेबसाइट पर जाएंइसके लिए आपको सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाना होगा। पेज खुलने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, मराठी आदि को सेलेक्ट कर लें।

ओटीपी का विकल्प चुनेंइसके बाद बायीं ओर My Aadhaar (आधार प्राप्त करें) वाले सेक्शन में Order Aadhaar Reprint का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक कर अपना आधार नंबर, सिक्योरिटी कोड डालें। इसके बाद Request OTP वाले बॉक्स पर क्लिक कर दें। 

अब बारी आती है कि यदि आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है तो इसके लिए क्या करें। अब आपको Do Not Have Registered Mobile Number पर टिक करना होगा। 

नया नंबर डालेंअब वहां दिए गए ऑप्शन में मौजूदा मोबाइल नंबर डालें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को स्क्रीन के दाहिनी तरफ दिख रहे ओटीपी बॉक्स में डालें।

ओटीपी एंटर करने के बाद आधार कार्ड का प्रिव्यू दिखेगा। प्रिव्यू में आपके नाम, जन्म की तारीख और पता आदि डिटेल दिखेंगे। अब आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा। ये पेमेंट आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर यूपीआई पेमेंट के जरिए ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके बाद आपके आधार कार्ड में दिए एड्रेस पर आधार कार्ड डाक के जरिए पहुंच जाएगा।

टॅग्स :आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की