लाइव न्यूज़ :

नहीं निकलना चाहते हैं बाहर तो घर बैठे मंगाए Jio, Airtel और Vodafone का सिम कार्ड, ये है आसान तरीका

By रजनीश | Updated: July 10, 2020 16:26 IST

कोरोना वायरस से बचाव के लिए आप घर से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं और आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को नई सिम चाहिए तो इसके लिए आप एयरटेल, वोडाफोन और जियो की सिम को घर बैठे मंगा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिम मिलने वाली दुकानों पर अधिकतर भीड़ भाड़ होती है। कोरोना के दौर में बचाव के लिए यदि आप बाहर दुकान पर नहीं जाना चाहते हैं तो घर बैठे सिम मंगाना है आसान।घर पर सिम की डिलिवरी के लिए कुछ कंपनियां चार्ज लेती हैं वहीं कुछ कंपनियां फ्री में ये सर्विस प्रदान करती हैं।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियां जियो, एयरटेल, वोडाफोन ने एक नई सुविधा लॉन्च की थी। इसके पीछे कंपनियों का उद्देश्य था कि लॉकडाउन के चलते लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं और ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को नया सिम कार्ड खरीदना हो, तो भी उसे कोई परेशानी न हो। तब से ये कंपनियां अभी भी सिम की होम डिलिवरी की सर्विस दे रही हैं।

यदि आप अभी भी कोरोना को देखते हुए बाहर निकलने से बचना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि किस प्रकार के से आप जियो, वोडाफोन, एयरटेल की सिम घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। एयरटेलएयरटेल की सिम की होम डिलिवरी के लिए कंपनी की वेबसाइट airtel.in पर जाएं। यहां दिए गए Prepaid ऑप्शन पर जाकर New Prepaid SIM पर क्लिक करें।अपना पहला रिचार्ज प्लान चुनें और नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपसे पूछा जाएगा कि नया सिम लेना चाहते हैं या पुराने नंबर को पोर्ट कराना चाहते हैं। अपना पता डालें और Submit पर क्लिक करें। एयरटेल द्वारा आपको एक समय दे दिया जाएगा। तय समय पर एयरटेल कर्मचारी आपके पते पर सिम लेकर पहुंच जाएगा और आपके डॉक्यूमेंट वेरिफाई करेगा। यहां आपसे सिम कार्ड डिलिवरी के लिए 100 रुपये अतिरिक्त चार्ज किए जाएंगे।

रिलायंस जियोरिलायंस जियो की वेबसाइट https://www.jio.com/ पर जाएं और SIM Home delivery ऑप्शन को चुनें।यहां अपना नाम, वर्तमान मोबाइल नंबर डालें और Generate OTP पर टैप करें। OTP वेरिफाई करने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि नया सिम लेना चाहते हैं या पुराने नंबर को पोर्ट कराना चाहते हैं। कोई एक ऑप्शन चुनें।

अब पोस्टपेड और प्रीपेड में से किसी एक सिम का विकल्प चुनें। और अपने पसंद का प्लान चुन लें। फिर अपना पता डालें और डिलिवरी स्लॉट तय कर लें। तय समय पर जियो कर्मचारी आपके पते पर सिम लेकर पहुंच जाएगा और आपके डॉक्यूमेंट वेरिफाई करेगा। चुने गए प्लान की कीमत देकर आप सिम पा सकते हैं। होम डिलिवरी का कोई चार्ज नहीं होगा। जियो की सिम की होम डिलिवरी के लिए आप माय जियो एप के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।

वोडाफोनवोडाफोन की वेबसाइट vodafone.in पर जाएं। New Connection ऑप्शन पर जाकर Prepaid या Postpaid में से कोई विकप्ल चुनें। यहां आपको MNP (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी) का विकल्प भी दिया गया है। अपनी पसंद का प्लान चुन लें। फिर नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें और submit कर दें। तय समय पर वोडाफोन कर्मचारी आपके पते पर सिम लेकर पहुंच जाएगा और आपके डॉक्यूमेंट वेरिफाई करेगा। सिम की होम डिलिवरी का कोई चार्ज नहीं होगा।

टॅग्स :एयरटेलवोडाफ़ोनजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की