लाइव न्यूज़ :

आपका चोरी हुआ स्मार्टफोन मिलेगा चुटकी में, ये ट्रिक आएगी काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 11, 2019 07:26 IST

हममें से कई यूजर अपने फोन में सिक्योरिटी के लिए Anti Theft Protection रखते हैं, जो हमारे फोन को चोरी होने से बचाता है। इसके जरिए फोन चोरी होने पर आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।

Open in App

आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने के लिए ही नहीं किया जाता बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में काफी जरूरी हो गया है। फोन का इस्तेमाल यूजर पर्सनल कंप्यूटर के तौर पर भी करते हैं। हमारे फोन में बैंक अकाउंट की डिटेल और कई जरुरी डॉक्यूमेंट सेव होती है।

ऐसे में हमारे फोन का चोरी होना एक बड़ी प्रॉब्लम साबित हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो आपको फोन के चोरी या खो जाने पर तुरंत करने चाहिए।

हममें से कई यूजर अपने फोन में सिक्योरिटी के लिए Anti Theft Protection रखते हैं, जो हमारे फोन को चोरी होने से बचाता है। इसके जरिए फोन चोरी होने पर आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।

find-my-phone

एंटी थेप्ट प्रोटेक्शन एक्टिवेट करने का तरीका:

यह फीचर कुछ फोन में पहले से ही मौजूद होते हैं और कुछ फोन में नहीं होते हैं। जिन मोबाइल में यह फीचर पहले से मौजूद नहीं है उनमें Anti Theft Protection के लिए गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करना होगा। 

वैसे तो गूगल प्ले स्टोर में कई सिक्योरिटी ऐप्स मौजूद है लेकिन उनमें से सबसे अच्छा ऐप CM Locker है। यूजर इस ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए यूजर अपने फोन के साथ-साथ फोन की स्क्रीन को भी लॉक कर सकते हैं। 

लॉक करने के लिए 3 तरह के ऑप्शन मिलते है। इसमें आप पिन लॉक, पैटर्न लॉक और नंबर लॉक का ऑप्शन मिलता है। इस ऐप में अच्छी बात ये है कि अगर फोन में तीन बार गलत पासवर्ड डाला जाए तो यह आपकी सेल्फी ले लेगा और ई-मेल पर भेज देगा।

find-my-smartphone

इसे एक्टिवेट करने के लिए यूजर को ऐप के मेनू में जाकर Anti Theft ऑप्शन को सिलेक्ट कर एनेबल करना है।

अब आपका काम पूरा हो गया है। अगर आप अपने फोन को खोजना या Anti Theft प्रोटेक्शन की टेस्ट करना चाहते हैं तो lockerfindphone.cmcm.com पर जाएं और फाइंड फोन का ऑप्शन चुनें।

अब फेसबुक लॉगइन करने के साथ ही आपके फोन का लोकेशन दिखेगा और साथ में फोन को लॉक करने और रिंग करने का ऑप्शन मिलेगा।

टॅग्स :मोबाइलस्मार्टफोनमोबाइल ऐपऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की