लाइव न्यूज़ :

जियो की 4G स्पीड हो गई है कम तो इन 5 आसान ट्रिक्स से करें फास्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 14, 2019 07:32 IST

यूजर्स को Jio के नेटवर्क प्रॉब्लम से भी परेशान होना पड़ता है। यूजर्स को शिकायत है कि उन्हें जियो की फास्ट स्पीड नहीं मिलती। ऐसे में यदि आप भी जियो की स्पीड को लेकर परेशान हैं तो बता दें कि कई तरीकों से आप इंटरनेट स्पीड को बढ़ा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं, जिससे 4G स्पीड फिर से फास्ट मिलने लगेगी।

Open in App

मुकेश अंबानी की मालिकाना हक वाली Jio के टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने के बाद से ही फ्री डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलने लगी। ऐसे में यूजर्स की ओर से जियो को काफी पसंद किया जा रहा है। जियो के यूजर्स की संख्या भी रोज बढ़ती ही जा रही है। लेकिन कई यूजर्स की यह भी शिकायत है कि रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड काफी स्लो हो रही है।

इसके अलावा यूजर्स को Jio के नेटवर्क प्रॉब्लम से भी परेशान होना पड़ता है। यूजर्स को शिकायत है कि उन्हें जियो की फास्ट स्पीड नहीं मिलती। ऐसे में यदि आप भी जियो की स्पीड को लेकर परेशान हैं तो बता दें कि कई तरीकों से आप इंटरनेट स्पीड को बढ़ा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं, जिससे 4G स्पीड फिर से फास्ट मिलने लगेगी।

Mobile internet

फोन की सेटिंग में करें ये बदलाव

ये सेटिंग बहुत ही आसान है और इन्हें कोई भी आराम से कर सकता है। इसके लिए आपको कुछ इंस्ट्रक्शन फॉलो करने होंगे।

स्टेप 1- सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं। आप APN सेटिंग में बदलाव कर अपने जियो की 4G स्पीड बढ़ा सकते हैं। यहां आपको मोबाइल नेटवर्क का ऑप्शन मिलेगा। अब आपको इसमें Preferred Network Type को LTE में सेट करना होगा।

स्टेप 2- अब मोबाइल की सेटिंग में फिर से जाएं। यहां Access Point Names ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसमें आपको कई ऑप्शन नजर आएंगे। इनमें से आपको APN प्रोटोकॉल वाला ऑप्शन चुनना होगा। अब इसमें 1pv4/1pv6 को सेलेक्ट कर दें।

Jio APN setting

स्टेप 3- Edit Access Point पर ही आपको Bearer ऑप्शन नजर आएगा। इसमें LTE को सेलेक्ट करना होगा।

स्टेप 4- इन सबके अलावा, आपके एंड्रॉयड फोन के सिस्टम में कुछ रैंडमली फाइल सेव हो जाते हैं। इन फाइल्स को कैश फाइल्स कहते हैं। इसकी वजह से भी आपके फोन का इंटरनेट स्लो चलने लगता है। ऐसे में अपने फोन से इन फाइल को डिलीट कर इंटरनेट की स्पीड बढ़ा सकते हैं।

टॅग्स :जियोरिलायंसइंटरनेट4जी नेटवर्कमोबाइलटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की