लाइव न्यूज़ :

WhatsApp स्टोरीज को सेव करने के लिए नहीं है स्क्रीनशॉट की जरूरत, ये है तरीका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 25, 2017 16:12 IST

यहां दिए गए स्टेप बाई स्टेप के जरिए बताएंगे कि कैसे बिना स्क्रीनशॉट लिए आप किसी भी व्हाट्सएप स्टोरी को फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

Open in App

पॉपुलर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए रोज नए-नए फीचर्स जारी करती है। इसी के तहत व्हाट्सएप ने कुछ दिनों पहले स्नैपचैट को कॉपी करते हुए अपने सबसे खास फीचर व्हाट्सएप स्टोरीज को पेश किया था। इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स अपनी पसंद के किसी भी फोटो या वीडियो को स्टेट्स के तौर पर लगा सकते हैं। यह 24 घंटे के लिए ही मौजूद होती है। लेकिन आप अपनो दोस्तों के व्हाट्सएप स्टोरी को डाउनलोड या सेव नहीं कर सकते। ऐसे में आपके पास स्क्रीनशॉट का ही विकल्प होता है।

हम अपनी इस खबर में आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप व्हाट्सएप स्टोरीज को सेव कर सकते हैं। यहां दिए गए स्टेप बाई स्टेप के जरिए बताएंगे कि कैसे बिना स्क्रीनशॉट लिए आप किसी भी व्हाट्सएप स्टोरी को फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1- व्हाट्सएप स्टेट्स आपके फोन में लोकल स्टोरेज में स्टोर हो जाते हैं। अगर आप इन्हें देखना चाहते हैं तो आपके फोन के फाइल मैनेजर में जाकर इसे देख सकते हैं। ये स्टेट्स आपके फाइल मैनेजर के हिडेन फाइल्स में मौजूद होते हैं।

स्टेप 2- आपको फोन के फाइल मैनेजर के अंदर मौजूद एसडी कार्ड में जाना होगा। अब WhatsApp फोल्डर में > Media > Statuses पर जाएं। अगर आपको मीडिया के बाद स्टेट्स का विकल्प नजर नहीं आ रहा है तो इसके लिए आप फोन में ऊपर दायीं ओर दिए तीन डॉट पर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद शो हिडेन फाइल्स का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इसे इनेबल करना है। जिसके बाद आपको Status ऑप्शन दिखाई देने लगेगा।

स्टेप 4-  अब आपको Status ऑप्शन में वह सभी व्हाट्सएप स्टोरी दिखाई देंगी जिन्हें आपने देखा था।

स्टेप 5- इसके बाद जिस स्टोरी को आप सेव करना चाहते हैं उस पर लॉन्ग प्रेस करें।

स्टेप 6- सेटट्स को लॉन्ग प्रेस करने के बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन आएंगे। इनमें से आपको कॉपी को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आप जहां चाहें वहां उस स्टोरी को सेव कर सकते हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपटेक न्यूज़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की