लाइव न्यूज़ :

Hike ने लॉन्च किया Hike Total, बिना इंटरनेट के ही भेजिए मैसेज और पढ़िए खबरें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 17, 2018 19:54 IST

यूजर बिना इंटरनेट डाटा के भी मैच स्कोर और खबरों की जानकारी पा सकते हैं।

Open in App

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Hike ने अपना नया प्रोडक्ट 'Hike Total' को लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर बिना इंटरनेट डाटा के भी मैच स्कोर और खबरों की जानकारी पा सकते हैं। इसके साथ ही आप फोन रिचार्ज और इंटरनेट से जुड़ी सेवाओं का भी लाभ बिना इंटरनेट के उठा सकते हैं। हालांकि, हाइक टोटल को फिलहाल चुनिंदा एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में ही उपलब्ध कराया गया है। 'Hike Total' का लाभ उठाने के लिए यूजर को 1 रुपये का भुगतान करना होगा।

कंपनी के संस्थापक और CEO कविन भारती मित्तल ने बताया, ''कंपनी का उद्देश्य टोटल के जरिए ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को ऑनलाइन लाना है।'' कंपनी का दावा है कि वह USSD-आधारित तकनीक के जरिए बिना इंटरनेट डाटा ट्रांसफर करने में फोन को सक्षम बनाएगी।

 

Hike Total इन फोन्स में होगा उपलब्ध

हाइक टोटल 1 मार्च से चुनिंदा स्मार्टफोन्स में उपलब्ध होगा। जिनमें इंटेक्स एक्वा लायंस एन1, एक्वा लायंस T1, एक्वा T1 लाइट और कार्बन A40 इंडियन जैसे स्मार्टफोन शामिल है। इन स्मार्टफोन पर Airtel, Aircel और BSNL के यूजर्स भारत भर में कहीं भी बिना डाटा के इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। इसी के साथ ही Hike Total के यूजर अगर इनमें से कोई भी स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उन्हें कंपनी की ओर से दी जा रही सेवाओं पर खर्च करने के लिए 200 रुपये मिलेंगे। अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको हाइक टोटल की वेबसाइट पर जाकर साइन अप करना होगा।

 

Hike Total में इन सेवाओं का उठा पाएंगे लाभ

यूजर को हाइक टोटल की सारी सेवाओं का लाभ उनके रजिस्टर्ड नंबर से लॉगइन करने पर मिलेगा। हाइक टोटल में आप मैसेजिंग, खबरें, ज्योतिष, फोन रीचार्ज और मनी ट्रांसफर जैसी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे वो भी बिना डाटा ऑन किए। इसके अलावा, यूजर हाइक वॉलेट से पैसे का लेन-देन, क्रिकेट स्कोर, रेलवे जानकारी भी ले सकेंगे, जिसके इस्तेमाल में आम तौर पर 100kb से 1MB डाटा खर्च होती है। USSD प्रोटोकॉल पर आधारित यह सेवा आपके मोबाइल ऑपरेटर का डाटा इस्तेमाल किए बिना आप तक पहुंचेगी।

टॅग्स :एंड्रॉयड ऐप्सस्मार्टफोनऐपटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की