लाइव न्यूज़ :

सुंदर पिचाई ने की घोषणा, Google नहीं बनाएगा हथियारों में यूज होने वाला AI सॉफ्टेवयर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 8, 2018 16:23 IST

सुंदर पिचाई ने कहा, "हम सरकार और मिलिट्री के साथ अन्य कई इलाकों में काम करना जारी रखेंगे। जैसे साइबर सिक्युरिटी, ट्रेनिंग, सर्च और राहत-बचाव।"

Open in App

नई दिल्ली, 8 जून: गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बनने वाले प्रोडक्ट को बैन करने की घोषणा की है। गूगल ने कहा कि वो artificial intelligence (AI) का इस्तेमाल किसी भी हथियार या ऐसी चीज के लिए नहीं करेगा जिससे किसी व्यक्ति को नुकसान हो। गूगल ने सीईओ सुंदर पिचाई ने गुरुवार  को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए ये बातें कहीं। पिचाई ने अपने पोस्ट में Google के AI नीति के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी AI का इस्तेमाल किसी हथियार में नहीं करेगा।

सुंदर पिचाई ने कहा, "हम सरकार और मिलिट्री के साथ अन्य कई इलाकों में काम करना जारी रखेंगे। जैसे साइबर सिक्युरिटी, ट्रेनिंग, सर्च और राहत-बचाव।"

ये भी पढ़ें-  BlackBerry KEY2 ड्यूल रियर कैमरा और 128 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

हाल ही में आई खबर में यह दावा किया गया था कि गूगल ने एआई को लेकर अमेरिकी मिलिट्री से हाथ मिलाया है। इसके चलते कंपनी के खुद के ही कर्मचारी और यूजर्स इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध के बाद Google ने AI के लिए 7 सिद्धांत को अपनाया है। ध्यान रहे कि AI एक ऐसी तकनीक है जो व्यक्ति के व्यवहार को समझ कर उसके मुताबिक काम करता है।

पिचाई ने AI के इस्तेमाल पर आगे बताया कि गूगल इस तकनीक का इस्तेमाल लोगों की आपातकालीन समस्याओं को सुलझाने में कर रहा है। उदाहरण के लिए जंगल में लगने वाली आग के बारे में पहले से भविष्यवाणी, किसानों की मदद, बीमारियों को ठीक करना।

पिचाई ने आगे ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमने इस बात को जाना है कि कंपनी द्वारा इस ताकतवर टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि किस तरह से AI का इस्तेमाल किया जाएगा और इसका विकास किया जाएगा। इसके साथ ही इसका समाज पर कई सालों तक असर रहेगा। AI का लीडर होने के नाते हम समझते हैं कि इसे सही तरह से चलाने के लिए हमारी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है।

ये भी पढ़ें-  सिर्फ 1,299 रुपये में आपका हो सकता है 4G VoLTE वाला iVoomi V5 स्मार्टफोन

पिचाई ने आगे कहा कि गूगल ने अपने प्रोडक्ट के लिए AI को इस तरह से डिजाइन किया है जो समाज के लिए लाभकारी हो। पिचाई ने दावा किया है कि कंपनी इस तरह की किसी भी टेक्नोलॉजी को नहीं बनाएगा जिससे लोगों को नुकसान हो। गूगल इस तकनीकी के इस्तेमाल को फौरन बंद कर देगा जो ह्यूमन राइट्स का उल्लंघन करती हो।

टॅग्स :गूगलसुंदर पिचाई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटWATCH: स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने भारत दौरे के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को सिखाया पुल शॉट

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की