लाइव न्यूज़ :

Google Top Search 2022: भारत में गूगल पर इस साल आईपीएल हुआ सबसे ज्यादा सर्च, व्यंजनों में 'पनीर पसंदा' की दुनिया भर में सबसे ज्यादा 'खोज'

By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2022 15:45 IST

गूगल ने इस साल अपने प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए शब्दों की लिस्ट जारी कर दी है। इस साल भारत में आईपीएल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। रेसिपी में पनीर पसंदा सबसे ज्यादा खोजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में गूगल पर इस साल आईपीएल को लेकर सबसे ज्यादा सर्च, अन्य खेलों इवेंट्स पर भी खूब हुए सर्च।'नीयर मी' सेक्शन में भारतीय यूजर्स ने स्विमिंग पूल, मॉल और वाटर पार्क सबसे ज्यादा खोजे।रेसिपी की श्रेणी में 'पनीर पसंदा' वैश्विक स्तर और भारत में भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

नई दिल्ली: गूगल ने इस साल अपने प्लेटफॉर्म पर सर्च होने वाली लिस्ट (Google Year in Search 2022) को जारी कर दिया है। इस साल सर्च में स्पोर्ट्स का बोलबाला रहा। क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों से जुड़े टूर्नामेंट्स को खूब सर्च किया गया।

भारतीय यूजर्स ने स्विमिंग पूल, मॉल और वाटर पार्क खोजने के लिए गूगल का खूब सहारा लिया। इससे कोरोना महामारी के बाद पटरी पर लोगों के जीवन के लौटने के भी संकेत मिलते हैं। लोगों ने बाहर घूमन-फिरने में दिलचस्पी दिखाई।

गूगल सर्च में 'पनीर पसंदा' छा गया

इस साल विश्व स्तर पर 'वर्डल' टॉप ट्रेंडिंग सर्च शब्द रहा। इसके अलावा भारत बनाम इंग्लैंड मैच, यूक्रेन, क्वीन एलिजाबेथ और भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका को लेकर भी खूब सर्च हुए। दिलचस्प बात यह भी है कि जब व्यंजनों या रेसिपी की श्रेणी की बात करें तो 'पनीर पसंदा' वैश्विक और भारत में भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

भारत में आईपीएल टॉप सर्च

इस साल भारत में गूगल पर ट्रेंडिंग सर्च में इंडियन प्रीमियर लीग शीर्ष पर रहा। इसके बाद कोविन (Cowin), FIFA विश्व कप, एशिया कप और पुरुषों का ICC T20 विश्व कप पांचवें स्थान पर रहा। इस साल टी20 विश्व कप, एशिया कप और फीफा विश्व कप के लिए सर्च भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। गूगल के अनुसार, महिला क्रिकेट विश्व कप भी खेल आयोजनों के लिए ट्रेंडिंग खोजों पर अपना स्थान बनाने में कामयाब रहा।

भारत में अग्निपथ स्कीम को लेकर भी हुआ खूब सर्च

भारत में यूजर्स ने कोविन के अलावा ई-श्रम कार्ड (e-SHRAM) जैसी सरकारी योजनाओं, अग्निपथ योजना और अपने कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र को कैसे डाउनलोड करें, इस बारे में भी खूब सर्च किया। 

'How to' सेक्शन में टीकाकरण प्रमाणपत्र डाउनलोड 'कैसे करें' सबसे ज्यादा खोजा गया आइटम रहा। इसके बाद 'पीटीआरसी चालान कैसे डाउनलोड करें' (प्रोफेशनल टैक्स रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट), वर्डल कैसे खेलते हैं, ने भी टॉप टेन में स्थान बनाया।

'नियर मी' लिस्ट में कोविड वैक्सीन सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला टर्म था, जबकि स्वीमिंग पूल नियर मी इस मामले में दूसरे नंबर पर था। वाटर पार्क की खोज तीसरे नंबर पर रही।

नुपूर शर्मा पर सबसे ज्यादा गूगल सर्च

जानेमाने चेहरों के सेक्शन में खोज के मामले में भाजपा नेता रहीं और विवादित बयान देने के लिए निष्कासित हो चुकीं नूपुर शर्मा का नाम शीर्ष पर रहा। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू का नाम है जो भारत की राष्ट्रपति बनी हैं। भारत के लिए इस सेक्शन में सर्च की सूची में ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक का नाम तीसरे नंबर पर है। विश्व स्तर पर, जॉनी डेप सबसे अधिक खोजे जाने वाले व्यक्ति रहे। इसके बाद विल स्मिथ और फिर एम्बर हर्ड का नाम है। व्लादिमीर पुतिन चौथे और क्रिस रॉक पांचवें नंबर पर रहे।

टॅग्स :गूगलIPLनूपुर शर्माफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की