लाइव न्यूज़ :

Google India ने जारी की 2021 में सबसे अधिक खोजी गईं जानकारियों की लिस्ट, जानें किसके बारे में भारतीयों में रही दिलचस्पी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2021 15:56 IST

2021 में लोगों की दिलचस्पी क्षेत्रीय सिनेमा में भी रही। तमिल ब्लॉकबस्टर जय भीम ने फिल्मों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। उसके बाद बॉलीवुड फिल्में शेरशाह, राधे और बेल बॉटम रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देसूची के शीर्ष में आईपीएल, आईसीसी टी-20 विश्व कप क्रिकेट और यूरो कप फुटबाल टूर्नामेंट भी रहे।शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान से लेकर फिल्म निर्देशक राज कुंद्रा तक के बारे में खूब खोज हुई।लॉकडाउन के दौरान कोविड परीक्षण केंद्र, ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्धता आदि भी पता किए गए।

भारत: गूगल इंडिया ने इस साल भारत में इंटरनेट पर सबसे अधिक खोजे गए सवालों की एक लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक भारतीयों ने समाचार, खेल, मनोरंजन और अन्य श्रेणियों में सालभर में सबसे अधिक क्रिकेट से संबंधित जानकारियां मांगी। सूची के शीर्ष पर आईपीएल, आईसीसी टी-20 विश्व कप शामिल है। इसके अलावा कोपा अमेरिका और यूरो कप फुटबाल टूर्नामेंट भी टॉप लिस्ट में शामिल रहा।

क्या क्या गूगल में जमकर सर्च किए गए

सूची के मुताबिक टोक्यो ओलंपिक में भारतीयों के प्रदर्शन से संबंधित सवाल भी खूब पूछे गए। भारत को एथलेटिक्स में पहला पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा, ड्रग्स सेवन को लेकर गिरफ्तार हुए बॉलीवुड सेलिब्रिटी शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान, टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलोन मस्क, टीवी कलाकार विक्की कौशल, शहनाज गिल तथा अश्लील मुवी बनाने के लिए चर्चा में रहे फिल्म डायरेक्टर राज कुंद्रा के बारे में भी जानने के लिए लोगों ने गूगल में जमकर सर्च किए। कोविड भी रहा सर्च लिस्ट में 

कोविड-19 को लेकर भी जानकारियां काफी अधिक सर्च की गईं। लोगों ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान, कोविन ऐप, वैक्सीन तथा टीकों के विकल्पों और उनकी उपलब्धता के बारे में भी पता करने के लिए गूगल का सहारा लिया। मोबाइल गेमों में फ्री फायर भी ट्रेंड में रहा।  

क्या है गूगल की "नियर मी"

गूगल में "नियर मी" के तहत कोविड महामारी संबंधित सेवाओं जैसे पास के अस्पताल, कोविड परीक्षण केंद्र, ऑक्सीजन सिलेंडर, सीटी स्कैन सेंटर्स आदि भी छाए रहे। लॉकडाउन के दौरान भोजन वितरण, टिफिन सेवाओं और टेकआउट रेस्टोरेंट आदि के बारे में भी खूब पूछताछ की गई। 

सिनेमा भी छाए रहें गूगल सर्च लिस्ट में 

2021 में लोगों की दिलचस्पी क्षेत्रीय सिनेमा में भी रही। तमिल ब्लॉकबस्टर जय भीम ने फिल्मों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। उसके बाद बॉलीवुड फिल्में शेरशाह, राधे और बेल बॉटम रहीं। गॉडजिला वर्सेज कोंग और इटर्नल्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों ने भी टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की सूची में जगह बनाई है। 

टॅग्स :टेक्नोगूगलIPLकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटOrange Cap, Purple Cap IPL 2026: 103 रन के साथ नंबर-1 रघुवंशी, ऑरेंज कैप पर कब्जा, जानें किस गेंदबाज के पास पर्पल कैप?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की