लाइव न्यूज़ :

Google सर्च इंजन में जुड़ा नया फीचर, अब आपके सवालों के जवाब मिलेंगे डायरेक्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 27, 2018 13:35 IST

Google ने अपने सर्च फीचर में बड़ा बदलाव किया है। इस नए फीचर के जरिए Google सर्च में आपके सवालों के जवाब सीधे मिलेंगे। गूगल का यह नया फीचर मोबाइल वेब, एंड्रॉयड और iOS के लिए जारी किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देGoogle ने अपने सर्च बार में नया फीचर जोड़ा हैयह नया फीचर मोबाइल वेब, एंड्रॉयड और iOS के लिए जारी किया जाएगायूजर्स को रिजल्ट के अलावा Show all results का ऑप्शन भी दिया जाएगा

टेक दिग्गज गूगल ने अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने सर्च बार को और आसान बना दिया है। कंपनी ने अपने सर्च फीचर में बड़ा बदलाव किया है। इस नए फीचर के जरिए Google सर्च में आपके सवालों के जवाब सीधे मिलेंगे। यानी कि आपको आपके जवाब एक लाइन में मिलेंगे। अभी तक गूगल में आप जब भी कुछ सर्च करते हैं तो आपको कई रिजल्ट मिलते हैं। लेकिन अब आपको सीधे और सही जवाब मिलेंगे। Google का यह नया फीचर मोबाइल वेब, एंड्रॉयड और iOS के लिए जारी किया जाएगा।

इसके अलावा, गूगल में अगर आप किसी नंबर्स को कैलकुलेट करते हैं तो आपको रिजल्ट के तौर पर सवाल का सही जवाब मिलेगा, साथ ही नीचे कैल्कुलेटर भी खुल जाएगा। इसके अलावा अगर आप दिल्ली के मौसम की जानकारी लेते हैं तो आपको एकदम सही समय गूगल बताएगा। उसके बाद दिल्ली से जुड़े रिजल्ट्स सामने आएंगे।

वहीं, यूजर्स को रिजल्ट के अलावा Show all results का ऑप्शन भी दिया जाएगा ताकि यूजर्स अपने सर्च के बारे में ज्यादा जानकारी पा सके। ऐसे में Google का नया यह नया सर्च फीचर सर्च का अंदाज बदल देगा, क्योंकि इसकी मदद से लोगों को सीधा वही जबाव मिलेगा जो वे चाहते हैं।

आपको बता दें कि Google ने इस फीचर की टेस्टिंग को मार्च महीने में बंद कर दिया था। लेकिन एक बार फिर कंपनी इस फीचर को डायरेक्ट जवाब के रुप में लेकर आ रही है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि सर्च के दौरान यूजर्स को कोई विज्ञापन न देखने को मिले।

टॅग्स :गूगलमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की