लाइव न्यूज़ :

बदलने जा रहा है गूगल सर्च का अंदाज, यूजर्स को अब बार-बार नहीं करना पड़ेगा ये काम

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2021 13:03 IST

Google Search New feature: गूगल सर्च का नया फीचर मोबाइल यूजर्स के लिए होगा। नए फीचर में अब यूजर्स को बार-बार आगे के रिजल्ट देखने के लिए पेज बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल सर्च के नए फीचर के तहत सारे रिजल्ट एक पेज पर दिख जाएंगे। मोबाइल यूजर्स के लिए गूगल सर्च ला रहा है ये नया फीचरअमेरिका में पहले ही लगातार स्क्रॉल डाउन फीचर जारी किया जा चुका है।

Google सर्च अपने यूजर इंटरफेस (UI) को एक नए फीचर के जरिए बदलने जा रहा है। इस नए फीचर से मोबाइल यूजर्स को काफी फायदा होगा और उनके लिए सभी रिजल्ट्स देखना आसान होगा। दरअसल, नए फीचर के तहत यूजर किसी भी सर्च रिजल्ट को लगातार स्क्रॉल करते हुए देख सकेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो एक ही पेज पर आपको सभी रिजल्ट नजर आएंगे।

ऐसे में बार-बार क्लिक करके पेज बदलने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। कंपनी ने अमेरिका में iOS और एंड्रॉइड फोन यूजर्स दोनों के लिए लगातार स्क्रॉलिंग का ये फीचर पहले ही रोल आउट कर दिया है।

ब्लॉग पोस्ट के जरिए गूगल ने नए फीचर की घोषणा की

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस फीचर को लॉन्च करने की घोषणा की। नया अपडेट मोबाइल पर मौजूद होगा और अब उपयोगकर्ता को किसी रिजल्ट के पन्ने पर नीचे तक ज्यादा रिजल्ट नजर आएंगे। कंपनी ने कहा कि ऐसे में मोबाइल यूजर्स को बार-बार बटन पर टैप करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Google के अनुसार ये अपडेट मोबाइल उपकरणों पर ब्राउजिंग के लिए सहज होगा। ब्राउज करते समय जब उपयोगकर्ता किसी रिजल्ट के पन्ने के निचले भाग तक पहुचेगा तो अगला सेट स्वत: स्क्रिन पर नजर आ जाएगा।

साथ ही बता दें कि Google ने हाल ही में गूगल सर्च में एक गिटार ट्यूनर जोड़ा है। इस सुविधा को किसी भी डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकता है। यूजर्स को बस गूगल पर google tuner टाइप करना होगा। वैसे इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके डिवाइस में माइक्रोफोन होना जरूरी है। साथ ही इसे एक्सेस करने के लिए आपको गूगल को माइक्रोफोन एक्सेस करने की अनुमति भी देनी होगी।

टॅग्स :गूगलमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की