डॉक्टरों की खराब लिखावट अब आसानी से आएगी समझ, गूगल लेकर आ रहा है ऐसा दमदार फीचर

By विनीत कुमार | Published: December 20, 2022 05:11 PM2022-12-20T17:11:42+5:302022-12-20T17:11:42+5:30

गूगल ने घोषणा की है कि वह एक ऐसा फीचर लेकर आ सकता है जिसकी मदद से आम लोग भी डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन को आसानी से समझ सकेंगे। यह फीचर कब तक आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा, इसकी समयसीमा नहीं बताई गई है।

Google new feature will now help understand bad handwriting of doctors | डॉक्टरों की खराब लिखावट अब आसानी से आएगी समझ, गूगल लेकर आ रहा है ऐसा दमदार फीचर

डॉक्टरों की खराब लिखावट समझाने में मदद करेगा अब गूगल (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: गूगल आने वाले दिनों में एक ऐसा फीचर लेकर आ सकता है जिसकी मदद से आम लोग भी डॉक्टर की लिखी हुई लिखावट को आसानी से समझ सकेंगे। इसे लेकर काम अभी जारी है। यह फीचर अभी भी एक प्रोटोटाइप है और सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं है।

डॉक्टर की लिखावट नहीं पढ़ पाने की समस्या बेहद आम है। बहुत से लोग इसे समझ नहीं पाते हैं। पहले भी कई टेक कंपनियों ने इसका समाधान निकालने की कोशिश की है पर सफलता नहीं मिल सकी। अब गूगल ने इस बारे में कोशिश शुरू की है। गूगल ने हालांकि फिलहाल कोई समयसीमा नहीं बताई है कि वह कब तक ऐसा फीचर आम लोगों के लिए सार्वजनिक कर सकेगा।

भारत में अपने वार्षिक सम्मेलन में, गूगल ने घोषणा की कि वह डॉक्टरों की लिखावट को समझने के लिए विभिन्न तरीकों का पता लगाने के लिए फार्मासिस्टों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

डॉक्टरों की लिखावट समझने में गूगल कैसे करेगा मदद?

गूगल का नया फीचर अभी तक बाजार में उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं है। फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार यह फीचर यूजर्स को डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की तस्वीर लेने और उसे अपलोड करने की अनुमति देगा। एक बार इमेज अपलोड होने बाद ऐप कागज पर लिखी बातों को साफ-साफ समझाने में सक्षम होगा और लिखे दवाओं की पहचान करने में भी मदद करेगा। इस प्रक्रिया को गूगल के सम्मेलन के दौरान कंपनी के एक कार्यकारी द्वारा प्रदर्शित भी किया गया।

गूगल ने अपने एक बयान में कहा, 'यह फीचर हाथों से लिखे चिकित्सा दस्तावेजों को डिजिटाइज करने में अहम भूमिका निभाएगा।' 

दक्षिण एशियाई बाजार में 'गूगल फॉर इंडिया' कंपनी का वार्षिक कार्यक्रम है, जो हर साल आयोजित होता है। यहां कंपनी अपने नए आविष्कारों और विकास को प्रदर्शित करती है। 

गूगल ने यह भी कहा कि वह एक ऐसे एकीकृत मॉडल पर काम कर रहा है जो दक्षिण एशियाई बाजार में लाखों लोगों की मदद करने के लिए टेक्स्ट और स्पीच दोनों में 100 से अधिक भारतीय भाषाओं को कवर करेगा। 

Web Title: Google new feature will now help understand bad handwriting of doctors

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :googleगूगल