लाइव न्यूज़ :

Flipkart Big Diwali Sale 2019: फ्लिकार्ट की 'बिग दिवाली सेल' में 10 हजार की कीमत में खरीदें ये बेस्ट बजट स्मार्टफोन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 10:30 IST

फ्लिपकार्ट और अमेजन की पिछली सेल में यदि आप कुछ खरीदना चाहते थे ऑफर का फायदा उठाना चाहते थे लेकिन किसी कारण से चूक गए हैं तो अभी दोबारा दोनों ही ई-कॉमर्स साइट ने सेल शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस सेल में नोकिया 6.1 को 48 परसेंट के बंपर डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। रेडमी नोट 7 प्रो को आप इस सेल में 10,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

फ्लिकार्ट पर चल रही सेल हाल ही में समाप्त हुयी है लेकिन जो लोग उस मौके फायदा किसी कारण से नहीं उठा सके उनके लिये एक बार फिर सेल आ गई है। इस सेल को नाम दिया गया 'बिग दीवाली सेल'। 16 अक्टूबर तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन्स सहित कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर भारी छूट मिल रही है। प्रॉडक्ट पर मिल रही छूट के अलावा बैंक ऑफर्स के साथ और सस्ते में खरीददारी कर सकते हैं। 

अगर आप कोई प्रॉडक्ट खरीदना चाहते हैं और आपके पास ज्यादा पैसे नही हैं तो आप EMI ऑप्शन का चुनाव भी कर सकते हैं। अधिकतर प्रॉडक्ट पर आपको नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल जाता है। जिसके पैसे आप कई महीनों में थोड़ा-थोड़ा कर चुका सकते हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल में देखने को मिलता है कि सेल के दौरान इन ऑनलॉइन साइटों पर स्मार्टफोन्स की जबरदस्त बिक्री होती है तो आपको बताते हैं कि किस कंपनी के किस स्मार्टफोन पर छूट का फायदा ले सकते हैं-

Redmi Note 7 Pro रेडमी नोट 7 प्रो को आप इस सेल में 10,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसमें कीमत में एक्सचेंज पर मिलने वाला 1000 रुपये भी शामिल है।

Redmi Note 7Sशाओमी कंपनी का रेडमी नोट 7S (3GB+32GB) को इस सेल में 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Realme C2 इस सेल में रियलमी C2 को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। रियलमी C2 की कीमत बाजार में 7,999 रुपये है।

Realme 5 Proरियलमी 5 प्रो स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। रियलमी 5 प्रो स्मार्टफोन (4GB+64 GB) की कीमत फ्लिपकार्ट सेल में 13,999 रुपये है। 

Nokia 6.1इस सेल में नोकिया 6.1 को 48 परसेंट के बंपर डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की सेल में कीमत 8,999 रुपये हैं, जबकी MRP 17,999 रुपये बताया गया है। हालांकि ये फोन थोड़ा पुराना जरूर है लेकिन इसकी बनावट और डिजाइन शानदार है। जो लोग हैंडी फोन चाहते हैं जिसे एक हाथ से ऑपरेट किया जा सके उनके लिये यह एक बेहतर फोन है।

Vivo Z1 ProVivo Z1 Pro 4जीबी रैम और 64GB स्टोरेज क्षमता के साथ आता है। इसकी कीमत 15,990 रुपये बतायी गई है लेकिन इसे 12,990 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट दिया गया है। वीवो का ही एक फोन Z1X भी आता है वह फोन भी इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट के साथ आता है लेकिन उसमें एक दिक्कत आ रही है कि आप किसी भी एप फेसबुक, गूगल पे, व्हाट्सएप यूज कर रहे हों तो जल्दी ही वह आपको बैक मेन्यू में ले आता है। इस प्रॉब्लम को अभी तक वीवो की तरफ से फिक्स नहीं किया गया है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टवीवोरेड्मी बजट फ़ोनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल