लाइव न्यूज़ :

Facebook Messenger पर आया मैसेज डिलीट करने वाला फीचर, इस तरह करेगा काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 20, 2018 07:55 IST

सोशल मीडिया दिग्गज Facebook के Messenger में यूजर्स को जल्द ही नया फीचर मिलने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने भेजे गए मैसेज को डिलीट कर सकेंगे। Facebbok ने अपने iOS ऐप के लिए नया अपडेट जारी किया है जिसके तहत कंपनी इस नए फीचर को जल्द ही लाने की बात कही है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 नवंबर: कई बार मैसेज भेजने के बाद अहसास होता है कि हमने गलत इंसान को गलत मैसेज भेज दिया है। लेकिन तब तक तीर कमान से निकल चुका होता है। आप उस भेजे मैसेज को डिलीट करने का भी सोचते हैं लेकिन आपके पास कोई ऑप्शन नहीं रहता है। ऐसी समस्या से बचने के लिए व्हाट्सऐप ने कुछ समय पहले 'Delete For Everyone'फीचर को पेश किया था। इस फीचर की मदद से यूजर WhatsApp पर भेजे गए मैसेज को डिलीट कर सकते हैं।

इसी के साथ ही सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक के मैसेंजर में यूजर्स को जल्द ही नया फीचर मिलने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने भेजे गए मैसेज को डिलीट कर सकेंगे। Facebbok ने अपने iOS ऐप के लिए नया अपडेट जारी किया है जिसके तहत कंपनी इस नए फीचर को जल्द ही लाने की बात कही है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फीचर सबसे पहले iOS के वर्जन 191.0 में दिया जाएगा।

Facebook Messenger पर भेजे हुए मैसेज को ऐसे करें डिलीट

1- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में फेसबुक मैसेंजर ऐप को ओपन करना होगा। 

2- इसके बाद उस चैट विंडो को ओपन करें जिसमें भेजा मैसेज आपको डिलीट करना है।

3- इसके बाद उस मैसेज को सेलेक्ट करें जिसे आपको डिलीट करना है। इसके लिए मैसेज को प्रेस करें और होल्ड करके रखे रहें।

4- सलेक्ट होने के बाद आपको रिमूव का विकल्प नजर आएगा। जिसके बाद आपको दो मैसेज Delete for Everyone और Delete for you दिखेगा।

5- मैसेज को डिलीट करने के लिए ‘Delete for Everyone’ विकल्प को सलेक्ट करें।

10 मिनट में कर सकेंगे भेजे मैसेज को डिलीट

फेसबुक के रिलीज नोट में लिखा है, इस नए अपडेट से iOS यूजर्स अपना कोई भी मैसेज 10 मिनट के अंदर Delete कर सकेंगे। अब अगर कोई यूजर गलती से कोई मैसेज, फोटो या कोई जानकारी किसी गलत चैट पर भेज देता है तो वह मैसेज Send करने के 10 मिनट के अंदर वापस ले सकता है।

टॅग्स :फेसबुकमोबाइल ऐपसोशल मीडियाआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की