लाइव न्यूज़ :

फनी वीडियोज के लिए Facebook ने लॉन्च किया एक खास ऐप, जानें कैसे करेगा काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 12, 2018 12:51 IST

Facebook ने  लासो (Lasso) नाम से ऐप को लॉन्च किया है। ऐक के जरिए यूजर्स कम टाइम का शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देFacebook ने लॉन्च किया लासो (Lasso) नाम से वीडियो ऐपयूजर्स अपने वीडियो में टेक्स्ट और म्यूजिक को जोड़ सकते हैंऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर ही करेगा काम

नई दिल्ली, 12 नवंबर: दिग्गज सोशल नेटवर्किंग प्लैटफॉर्म Facebook अपने यूजर्स को ध्यान में रखकर हमेशा से नए-नए फीचर जारी करता रहता है। इसी के तहत फेसबुक ने एक और नए फीचर के साथ पेश हुआ है। फेसबुक ने यूजर्स के वीडियो को मजेदार और फनी बनाने के लिए एक वीडियो ऐप लॉन्च किया है। इस नए वीडियो ऐप में फेसबुक ने कई मजेदार फिल्टर्स और इफेक्ट्स को शामिल किया है जिससे यूजर्स अपने वीडियो को और मजेदार बना पाएंगे।

Facebook ने लासो (Lasso) नाम से ऐप को लॉन्च किया है। ऐप के जरिए यूजर्स कम टाइम का शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। इस ऐप की खासियत यह है कि इसमें वीडियो एडिटिंग टूल को भी शामिल किया गया है जिसकी मदद से यूजर्स अपने वीडियो में टेक्स्ट और म्यूजिक को जोड़ सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर ही काम करेगा।

फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर एंडी हुआंग ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, “फेसबुक का नया लघु प्रारूप वीडियो ऐप लासो अब अमेरिका में उपलब्ध है।”

सीएनईटी ने फेसबुक के एक प्रवक्ता के हवाले से शुक्रवार को कहा, “लघु प्रारूप की मनोरंजन वीडियो के लिए लासो एक नया ऐप है। हम यहां इसकी संभावना को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हम लोगों व वीडियो बनाने वालों से फीडबैक भी लेंगे।”

ध्याद देने वाली बात यह है कि इस ऐप के जरिए बनाए जाने वाले सभी वीडियो और प्रोफाइल शेयर करने के बाद पब्लिक रहेंगे। फिलहाल लासो ऐप को अमेरिका में लॉन्च किया गया है। Lasso वीडियो ऐप को लॉन् करने का उद्देश्य यूट्यूब और स्नैपचैट को टक्कर दिया जा सकेगा।

लासो ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले अपने Facebook या Instagram अकाउंट से लॉगइन करना होगा। ऐप के जरिए बनाए गए वीडियो को अकाउंट लॉगइन करने के बाद फेसबुक स्टोरीज में शेयर कर सकते हैं। कंपनी ने अभी तक लासो ऐप के ग्लोबली लॉन्च की जानकारी नहीं दी है।

टॅग्स :फेसबुकऐपएंड्रॉयडआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की