लाइव न्यूज़ :

Facebook आपके माउस के मूवमेंट पर भी रखता है नजर, जुटाता है ये जानकारियां

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 15, 2018 11:47 IST

कैम्ब्रिज एनालिटिका डेटा लीक के बाद से फेसबुक की प्राइवेसी पॉलिसी लगातार सवालों के घेरे में है। यूएस सीनेट में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग से सवाल-जवाब भी किए गए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जून:  कैम्ब्रिज एनालिटिका डेटा लीक मामले के बाद से सोशल मीडिया दिग्गज Facebook की परेशानी लगातार बढ़ती ही जा रही है। यूजर्स के डेटा लीक विवाद ने फेसबुक को सवालों के घेरे में डाल दिया है। इसी के तहत एक और जानकारी सामने आई है जिसमें फेसबुक ने माना है कि वो यूजर की निजी जानकारी, पसंद-नापसंद जानने के लिए उसके कम्प्यूटर की-बोर्ड और माउस के मूवमेंट तक पर नजर रखता है। यानी कि अगर आपके कंप्यूटर पर Facebook लॉगइन है, तो आपके द्वारा किए गए माउस के हर क्लिक और की-बोर्ड के हर इस्तेमाल की खबर फेसबुक तक पहुंच रही है।

बता दें कि फेसबुक इस जानकारी से ये पता लगाता है कि यूजर्स किस तरह के कंटेंट देखना पसंद करते हैं। साथ ही यूजर किस तरह के कंटेंट पर कितनी देर तक ठहरते हैं। इस जानकारी के आधार पर ही Facebook आपको विज्ञापन दिखाता है। डेटा लीक स्कैंडल के बाद फेसबुक ने अमेरिकी संसद के उच्च सदन यूएस सीनेट को अपने जवाब दिए। कंपनी ने कुल 454 पन्नों में इन सभी 2 हजार सवालों के जवाब दे दिए।

ये भी पढ़ें- अब Whatsapp पर भेजे जाएंगे बैंकिंग सर्विस के मेसेज!

कैम्ब्रिज एनालिटिका डेटा लीक के बाद से Facebook की प्राइवेसी पॉलिसी लगातार सवालों के घेरे में है। यूएस सीनेट में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग से सवाल-जवाब भी किए गए थे। कुछ सवालों पर उसी वक्त जिरह हो गई थी। बाकी सवालों के जवाब देने के लिए जकरबर्ग को समय दिया गया था। ऐसे सवाल कुल 2 हजार थे।

Facebook ऐसे रखता है यूजर्स पर नजर

डिवाइस इन्फॉर्मेशन

आप जिस कम्प्यूटर, मोबाइल या डिवाइस से फेसबुक लॉगइन करते हैं, उसकी जानकारी फेसबुक को रहती है। जैसे- डिवाइस में कितना स्टोरेज बचा है, कौन-कौन से फोटो हैं, किसके नंबर सेव हैं।

ऐप इन्फॉर्मेशन

फेसबुक को ये भी पता रहता है कि यूजर डिवाइस में कौन-कौन से ऐप मौजूद हैं। यूजर किस ऐप को कितना वक्त देता है।

डिवाइस कनेक्शन

फेसबुक को पता रहता है कि यूजर किस नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है या कौन सा वाई-फाई चला रहा है। फेसबुक डिवाइस जीपीएस पर भी नजर रखता है, जिससे उसे यूजर की लोकेशन मिलती रहे।

बैटरी लेवल

यूजर की डिवाइस के बैटरी लेवल की भी फेसबुक निगरानी करता है। इससे वो पता लगाता है कि फेसबुक ऐप यूजर के डिवाइस की ज्यादा बैटरी तो नहीं ले रहा है. उस हिसाब से ऐप को अपडेट करता है।

ये भी पढ़ें- रेल यात्रियों को टिकट के लिए नहीं करना होगा भाग-दौड़, रेलवे ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप, मिलेंगी ये सुविधाएं

कैमरा इन्फॉर्मेशन

फेसबुक ने कई बार नकारने के बाद अब कैमरा और माइक्रोफोन पर नजर रखने की बात को कबूल लिया है। उस हिसाब से वो यूजर को फेसबुक एप पर फिल्टर और अन्य फीचर सजेस्ट करता है।

टॅग्स :फेसबुककैम्ब्रिज एनालिटिकासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की