लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने शुरू किया नया पोल, पूछा- क्या मुझे ट्विटर प्रमुख के रूप में पद छोड़ना चाहिए?

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 19, 2022 10:06 IST

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल के जरिए यूजर्स से पूछा है कि क्या उन्हें ट्विटर के प्रमुख के रूप में पद छोड़ना चाहिए?

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में मस्क ट्विटर से कई कर्मचारियों को बर्खास्त करने की वजह से सुर्खियों में थे, अब वो एक नए ट्विटर पोल के कारण चर्चा में हैं।एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल के जरिए यूजर्स से पूछा है कि क्या उन्हें ट्विटर के प्रमुख के रूप में पद छोड़ना चाहिए?हाल ही में ट्विटर और एलन मस्क को कवर करने वाले कई नामचीन पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट अचानक निलंबित कर दिए गए।

वॉशिंगटन: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने जब से सोशल मीडिया कंपनी की कमान संभाली है, तब से वो किसी न किसी विषय को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में मस्क ट्विटर से कई कर्मचारियों को बर्खास्त करने की वजह से सुर्खियों में थे, अब वो एक नए ट्विटर पोल के कारण चर्चा में हैं। दरअसल एलन मस्क ने ट्विटर पर एक पोल के जरिए यूजर्स से पूछा है कि क्या उन्हें ट्विटर के प्रमुख के रूप में पद छोड़ना चाहिए?

मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, "क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के रूप में पद छोड़ना चाहिए? मैं इस मतदान के परिणामों का पालन करूंगा।" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "आगे जाकर बड़े नीतिगत बदलावों के लिए मतदान होगा। मैं क्षमाप्रार्थी हूं। दोबारा नहीं होगा। जैसा कि कहा जाता है, सावधान रहें कि आप क्या चाहते हैं क्योंकि आप इसे प्राप्त कर सकते हैं।"

बता दें कि हाल ही में ट्विटर और एलन मस्क को कवर करने वाले कई नामचीन पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट अचानक निलंबित कर दिए गए। सीएनएन की खबर के अनुसार, गुरुवार (15 दिसंबर) शाम तक 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के रेयान मैक, 'सीएनएन' के डॉनी सुलिवन, 'द वाशिंगटन पोस्ट' के ड्रू हारवेल, 'मैशेबल' के मैट बाइंडर, 'द इंटरसेप्ट' के मीका ली, 'वॉयस ऑफ अमेरिका' के स्टीव हर्मन और स्वतंत्र पत्रकारों ए। रूपर, कीथ ओल्बरमैन और टोनी वेबस्टर के ट्विटर अकाउंट निलंबित किए गए।

'एनबीसी न्यूज' के अनुसार, मस्क ने कहा कि नए नियमों के अनुसार ये खाते निलंबित किए गए हैं। मस्क ने ट्वीट किया, "पूरे दिन मेरी आलोचना करना ठीक है लेकिन मैं किस समय कहां पर हूं यह पता लगाना और मेरे परिवार को खतरे में डालना ठीक नहीं है।" मस्क ने ट्वीट किया कि जिन खातों पर गुरुवार को प्रतिबंध लगाया गया है, उनपर उनकी "रियल टाइम लोकेशन" साझा की गई थी, जो ट्विटर की सेवा शर्तों का प्रत्यक्ष उल्लंघन है। मस्क ने बाद में कहा कि यह निलंबन सात दिन तक चलेगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :एलन मस्कट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की