लाइव न्यूज़ :

फोन की स्पीड हो जाएगी 2 मिनट में फास्ट, ये है सबसे आसान तरीका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 10, 2019 12:29 IST

क्या आपको पता है कि फोन की एक Setting बदल कर इसकी स्पीड को बढ़ाया जा सकता है। फोन की सेटिंग में बदलाव करने से आपका फोन हैंग भी नहीं होगा। तो आइए जानते हैं क्या है वो तरीका...

Open in App

मौजूद समय में दुनिया की आधी आबादी से ज्यादा लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, लोग अपने सभी जरूरी काम स्मार्टफोन से करते हैं। फोन के जरिए लोग ई-मेल, मैसेज भेजना, फोटो क्लिक करने जैसे सभी काम करते हैं।

लंबे समय से फोन का इस्तेमाल करने के कारण या फोन पुराना हो जाने के बाद हैंग करने लगता है। या फिर फोन धीरे-धीरे स्लो हो जाता है।

फोन की स्लो स्पीड से तो हम सब कभी ना कभी परेशान होते ही हैं। फोन इस्तेमाल करते हुए जो सबसे ज़्यादा परेशान करता है वह है फोन का हैंग करना या फिर स्लो चलना। मगर क्या आपको पता है कि फोन की एक Setting बदल कर इसकी स्पीड को बढ़ाया जा सकता है। फोन की सेटिंग में बदलाव करने से आपका फोन हैंग भी नहीं होगा।

तो आइए जानते हैं क्या है वो तरीका...

1- सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग में जाएं।

phone speed setting

2- सेटिंग में यहां आपको About Device का ऑप्शन नजर आता है। यहां आपको क्लिक करना है।

phone speed setting

3- About Device में जाने पर यहां नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर यहां Build Number नाम का ऑप्शन नजर आएगा।

phone speed setting

4- अब इस ऑप्शन पर आपको 7 बार टैप करना है। टैप करने के बाद आपको बैक करना है सेटिंग में।

5- इसके बाद सेटिंग में यहां एक नया ऑप्शन आ जाता है Developer Option. अब इस पर क्लिक करना है।

phone speed setting

6- Developer Option ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद नीचे स्क्रॉल करें। यहां तीन ऑप्शन मिलेंगे- Window Animation Scale, Transition Animation Scale, Animator duration scale.

phone speed setting

7- अब इन तीनों ऑप्शन को एक-एक करके क्लिक कर इसमें Animation Off ऑप्शन को सेलेक्ट कर दें और बैक कर जाएं।

phone speed setting

8- अब फोन के होम पेज पर चले जाएं और फोन को Reset कर दें।

phone speed setting

इस पूरे प्रोसेस के बाद आपका फोन पहले से कई गुना ज्यादा फास्ट हो जाएगा।

टॅग्स :मोबाइलफोनस्मार्टफोनएंड्रॉयडटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की