लाइव न्यूज़ :

चोरी या गुम हुआ मोबाइल ढूंढने में मदद करेगा दूरसंचार विभाग, सरकार ने शुरू की ये नई सेवा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 17, 2019 16:52 IST

दूरसंचार विभाग ने CEIR नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट को खोए या चोरी हुए फोन को सभी मोबाइल नेटवर्क पर ब्लॉक करने, चोरी को हतोत्साहित करने और साथ ही ऐसे फोन को ट्रेस करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस सेवा की शुरुआत की है।बदमाश चोरी किए गए फोन के IMEI नंबर को रिप्रोग्राम कर देते हैं।

दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) ने एक ऐसी सर्विस शुरू की है जिसके जरिए आपके चोरी हुए या गुम हो गए फोन को ढूंढ़ने में मदद मिलेगी। दरअसल, संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को मुंबई में एक पोर्टल की शुरुआत की है मोबाइल फोन यूजर्स को उनके चोरी हुए या खोए हुए मोबाइल फोन का पता लगाने में मदद करेगा।

प्रोजेक्ट का नाम है CEIR

दूरसंचार विभाग ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट को खोए या चोरी हुए फोन को सभी मोबाइल नेटवर्क पर ब्लॉक करने, चोरी को हतोत्साहित करने और साथ ही ऐसे फोन को ट्रेस करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

चोर बदल देते हैं IMEI नंबर

हर मोबाइल का एक IMEI नंबर होता है, जिसका उपयोग उनकी पहचान करने के लिए किया जाता है। लेकिन समस्या यह है कि IMEI रिप्रोग्रामेबल है यानि इसे बदला जा सकता है। इसका फायदा उठाकर कुछ बदमाश चोरी किए गए फोन के IMEI नंबर को रिप्रोग्राम कर देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप IMEI की क्लोनिंग होती है। ऐसा होने से एक ही IMEI नंबर के कई मोबाइल फोन इस्तेमाल होने लगते हैं। 

नंबर ब्लॉक करने पर होती है दिक्कत

दूरसंचार विभाग का कहना है कि नकली IMEI के कई मामले हमारे सामने आ चुके हैं। अगर ऐसे आईएमईआई नंबर ब्लॉक कर दिए जाएं, तो जिनका मोबाइल चोरी हुआ है, उन्हें परेशान होना पड़ता है। इस वजह से डुप्लिकेट और फेक आईएमईआई वाले फोन से छुटकारा पाने की जरूरत है। इसी समस्या के लिए CEIR वेबसाइट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके अलावा इससे सिक्योरिटी, चोरी और अन्य समस्याओं में भी मदद मिलेगी।

मोबाइल चोरी या गुम होने पर ऐसे करें शिकायतअगर आपका मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाता है, तो सबसे पहले आपको पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करनी होगी। इसके बाद दूरसंचार के हेल्पलाइन नंबर 14422 पर फोन करके घटना की जानकारी देनी होगी। वेरिफिकेशन होने के बाद दूरसंचार विभाग खोए या चोरी हुए फोन को ब्लैकलिस्ट कर देगा। ऐसा करने से आपका फोन ब्लॉक हो जाएगा। इसके अलावा, अगर आपके फोन में कोई भी दूसरा व्यक्ति सिम लगाकर उपयोग करने की कोशिश करेगा वैसे ही उस नए यूजर की पहचान कर ली जाएगी और पुलिस को यह सूचना दे दी जाएगी। फिलहाल यह सेवा पायलट आधार पर महाराष्ट्र में शुरू की जा रही है।

टॅग्स :स्मार्टफोनभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की