लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट ने फेसबुक, गूगल को बीजेपी नेता शशिकला पुष्पा से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री हटाने का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: July 29, 2020 19:35 IST

फेसबुक और गूगल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील क्रमश: मुकुल रोहतगी और अरुण कठपालिया ने कहा कि वे हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगे और फौरन सामग्री हटाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशशिकला की वकील रिचा कपूर ने उन यूआरएल की सूची भी मुहैया करायी जिन्हें हटाया जाना है।फेसबुक, गूगल और यूट्यूब ने पीठ के समक्ष दलील दी कि वे केवल मध्यस्थ हैं और अपने प्लेटफॉर्म्स पर कोई सामग्री अपलोड नहीं करते।

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को फेसबुक और गूगल को भाजपा नेता शशिकला पुष्पा से संबंधित कथित अपमानजनक सामग्री हटाने का निर्देश दिया है। भाजपा नेता ने दावा किया कि एक व्यक्ति के साथ उसकी तस्वीरों और वीडियो को कथित तौर पर छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर डाला गया जिससे उनकी छवि धूमिल हो रही है।न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने मुकदमे के खर्च के रूप में शशिकला पुष्पा को दो-दो लाख रुपये देने का भुगतान करने के लिये फेसबुक इंक के साथ ही गूगल एलएलसी और यूट्यूब एलएलसी को एकल न्यायाधीश के दो जून को फैसले पर भी रोक लगा दी।वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई कर रही खंडपीठ ने अन्ना द्रमुक की पूर्व नेता शशिकला की अपील पर नोटिस जारी किया और सोशल मीडिया कंपनियों को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इस अपील में दो जून के फैसले को चुनौती दी गई। अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए तीन सितंबर की तारीख तय की।हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा, ‘‘इस बीच प्रतिवादियों (फेसबुक, गूगल और यूट्यूब) को फौरन आपत्तिजनक सामग्री हटाने का निर्देश दिया जाता है।’’ फेसबुक, गूगल और यूट्यूब ने पीठ के समक्ष दलील दी कि वे केवल मध्यस्थ हैं और अपने प्लेटफॉर्म्स पर कोई सामग्री अपलोड नहीं करते।फेसबुक और गूगल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील क्रमश: मुकुल रोहतगी और अरुण कठपालिया ने कहा कि वे हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगे और फौरन सामग्री हटाएंगे। शशिकला की वकील रिचा कपूर ने उन यूआरएल की सूची भी मुहैया करायी जिन्हें हटाया जाना है।एकल पीठ ने अपने दो जून के फैसले में कहा था कि लोगों को यह जानने का अधिकार है उनकी निर्वाचित प्रतिनिधि बंद दरवाजों के पीछे किससे मुलाकात कर रही हैं और किससे नजदीकियां बढ़ा रही है। शशिकला 2016 में वाद दायर किये जाने के वक्त अन्नाद्रमुक से निष्कासित राज्य सभा की सदस्य थीं और वह इस साल अप्रैल में भाजपा में शामिल हो गयी थीं।

टॅग्स :फेसबुकगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की