लाइव न्यूज़ :

क्या आपका कंप्यूटर धीमा हो गया है? तो अपने कंप्यूटर की परफॉरमेंस बढ़ाने के लिए जानिए उपयोगी उपाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2023 17:24 IST

सर्वेक्षण के अनुसार कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले 65 प्रतिशत लोग धीमे कंप्यूटर की समस्या का सामना करते हैं। इस सर्वेक्षण में 32 प्रतिशत लोगों ने शिकायत की कि उनके धीमे कंप्यूटर उनकी परफॉर्म करने की काबिलियत पर बुरा असर डाल रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप भी धीमे हो चुके अपने कंप्यूटर के साथ संघर्ष कर रहे हैं।इस पर कोई बड़ा खर्चा भी नहीं आएगा।कंप्यूटर की रफ्तार बढ़ाने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है उसकी स्टोरेज ड्राइव को अपग्रेड करना।

नई दिल्ली: आधुनिक युग में कंप्यूटर अत्यंत महत्वपूर्ण उपकरण है। कंप्यूटर का हमारे जीवन पर इतना गहरा असर है की इसके बगैर हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी ही थम जाएगी।

एक सर्वेक्षण के अनुसार कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले 65 प्रतिशत लोग धीमे कंप्यूटर की समस्या का सामना करते हैं। इस सर्वेक्षण में 32 प्रतिशत लोगों ने शिकायत की कि उनके धीमे कंप्यूटर उनकी परफॉर्म करने की काबिलियत पर बुरा असर डाल रहे हैं। अगर आप भी धीमे हो चुके अपने कंप्यूटर के साथ संघर्ष कर रहे हैं।

अक्सर आप के मन में आता है की उसे उठा कर फेंक दें, तो ऐसा करने की जरूरत नहीं और न ही आपको नया कंप्यूटर खरीदने की आवश्यकता है। हम आपको कुछ क्विक फिक्स तरीके बताएंगे जिनसे आप अपने कंप्यूटर की परफॉरमेंस में इज़ाफा कर सकते हैं, और इस पर कोई बड़ा खर्चा भी नहीं आएगा।

स्टोरेज डिवाइस को अपग्रेड कीजिएः

अपने कंप्यूटर की रफ्तार बढ़ाने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है उसकी स्टोरेज ड्राइव को अपग्रेड करना। अपने कंप्यूटर में लगी हार्ड डिस्क ड्राइव (HDD) की जगह इंटरनल SSD लगा कर आप अपने कंप्यूटर को अपग्रेड कर सकते हैं और इससे आपके कंप्यूटर की परफॉरमेंस बहुत बढ़ जाएगी।

HDD के मुकाबले SSD ज्यादा तेज़ होती है। अपने बजट के मुताबिक SATA SSD को चुन सकते हैं या NVMe™  से युक्त SSD ले सकते हैं जो SATA SSDs से अधिक तेज़ होती है।SSD से सशक्त कंप्यूटर आपको ज्यादा काम करने के लिए गति देता है, बूट टाइम तेज़ हो जाता है, ऐप लोडिंग टाइम तेज़ हो जाता है।

गेम तेजी से लांच किए जा सकते हैं तथा वीडियो ऐडिटिंग या RAW फोटो ऐडिटिंग जैसी भारी फाइलों वाले प्रोग्राम की रिस्पाँसिवनेस बढ़ जाती है। इससे बिजली भी कम खर्च होती है जिससे लैपटॉप की बैटरी लाइफ में वृद्धि होती है।आपके पास जो सबसे अच्छे SSD विकल्प हैं उनमें से एक है WD Blue™ SN570 NVMe SSD जो 2TB तक की स्टोरेज क्षमता के साथ आती है।

यह शक्तिशाली इंटरनल ड्राइव वैस्टर्न डिजिटल की सर्वश्रेष्ठ SATA SSDs से पांच गुना रफ्तार देती है ताकी आप अपनी कल्पनाशीलता को उड़ान भरने दें और पीसी लैग या लोड टाइम्स के बारे में कम चिंता करें। हालांकी, अगर आपके कंप्यूटर का मदरबोर्ड NVMe टेक्नोलॉजी को सपोर्ट नहीं करता है तो आप WD Blue 3D NAND SATA SSD को चुन सकते हैं।

RAM को अपग्रेड करेंः

अगर आपको कॉन्टेंट क्रिएशन और वीडियो ऐडिटिंग में आनंद आता है तो कंप्यूटर की रैंडम ऐक्सैस मैमरी (RAM) को अपग्रेड करना एक और तरीका है अपनी परफॉरमेंस में सुधार करने का। RAM को अपग्रेड करने से धीमे कंप्यूटर की परफॉरमेंस में तुरंत इज़ाफा होता है।

कंप्यूटर के आधार पर और कितनी मैमोरी चाहिए इसके आधार पर मैमोरी अपग्रेड की लागत अलग-अलग होती है। वीडियो ऐडिटिंग और गेमिंग जैसे कार्यों में आपके पास जितनी अधिक RAM होगी, उतना ही बढ़िया आउटपुट होगा। ज्यादा RAM से यह सुविधा मिलती है की बैकग्राउंड में ज्यादा ऐप्स काम कर सकते हैं और बिना कंप्यूटर धीमा हुए आप ज्यादा टैब्स खोल कर रख सकते हैं।

GPU अपग्रेडः

जब आप ऐडवांस्ड गेम्स या कंप्यूटेशन के लिहाज़ से पेचीदा प्रोग्राम (सांख्यिकी व डाटा माइनिंग) के लिए अतिरिक्त परफॉरमेंस या फंक्शनेलिटी की तलाश में हो तो GPU अपग्रेड करने में समझदारी है। GPUs नॉन-गेमिंग ऐप्लीकेशंस (वीडियो ऐडिटिंग समेत) के लिए भी उपयोगी हैं क्योंकि ये दक्षता से अन्य प्रक्रियाएं भी चला सकते हैं जिनमें समानांतर रूप से भारी मात्रा में डाटा का इस्तेमाल शामिल होता है।

हालांकि, अगर आप एक पेशेवर गेमर हैं तो क्वालिटी 3डी ऐनिमेशन के लिए सबसे पहले आपको GPU को ही अपग्रेड करना चाहिए। GPU खरीदते वक्त अपने मॉनिटर का रिज़ोल्यूशन जांच लें, सर्वोत्तम आउटपुट के लिए यह जरूरी है। अगर आपका CPU पूराना है तो ध्यान रखें की आपका ग्राफिक कार्ड प्रोसेसर के संग कम्पैटिबल हो।

टॅग्स :कंप्यूटरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की