लाइव न्यूज़ :

भारतीय वर्क स्पेस इंटीरियर के क्षेत्र में तेजी से आगे, गुणवत्ता मानक को बढ़ने पर जोर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2024 11:35 IST

“पर्यावरण हमसे है और हम पर्यावरण से” इस नारे के साथ यह कंपनी हमेशा पर्यावरण के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के पक्ष में रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 1992 में कंपनी के रूप में स्थापित किया गया।कंपनी के कार्यों की गुणवत्ता के मानक को बढ़ने पर जोर दिया गया।

पदम ग्रुप ऑफ कंपनीज का उद्देश्य हमेशा से ही वर्क स्पेस इंटीरियर फ़िट-आउट इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ट बनने का रहा है। इस कठिन लक्ष्य को पूरा करने के लिए पदम ग्रुप ने लगातार मेहनत से काम किया है। कंपनी हमेशा से ही अपने काम को लेकर यह बताती है कि वह अपने लक्ष्य और परंपरा को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार है। आज पदम ग्रुप एक सफल कॉरपोरेट वर्क स्पेस इंटीरियर फ़िट-आउट कंपनी है जो भारत में एक सर्वश्रेष्ठ कंपनी बनने के संपूर्ण पायदान को पूरा करती है। बात यदि इतिहास की करें तो इस कार्य की शुरुआत पदमारामजी के मार्गदर्शन में 1970 में एक छोटे से गांव से हुई थी। समय अंतराल के बाद पदमारामजी के द्वारा स्थापित इस कार्य को वर्ष 1992 में कंपनी के रूप में स्थापित किया गया।

पदमारामजी के तीन पुत्र कानाराम जी कुलारिया,शंकरजी कुलारिया, धरम जी कुलारिया ने कड़ी मेहनत और नवीनतम विचारधारा के साथ कंपनी की विरासत और मिशन को आगे आगे बढ़ाया। शंकरजी कुलारिया ने नए आयाम के साथ एक खास ट्रेनिंग अपने कर्मचारियों को दी जहां कंपनी के कार्यों की गुणवत्ता के मानक को बढ़ने पर जोर दिया गया।

फलस्वरूप यह कंपनी वर्क स्पेस इंटीरियर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने लगी। बात करें अगर कंपनी के एक और खास विजन की तो उसमें पर्यावरण भी शामिल है। जिसमें कंपनी हमेशा यह प्रयास करती है कि पर्यावरण को कम से कम नुकसान हो और कचरे का ढेर कम से कम हो। “पर्यावरण हमसे है और हम पर्यावरण से” इस नारे के साथ यह कंपनी हमेशा पर्यावरण के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के पक्ष में रही है। 

पदम ग्रुप की फैक्ट्री एक विशाल क्षेत्रफल एवं नवीनतम उपकरणों के साथ 1.28 लाख वर्ग फीट की सीमा में फैली है है। इस विशाल क्षेत्र में कंपनी के कर्मचारी नवीनतम मशीनरी के साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए इंटीरियर फ़िट-आउट का कार्य करते हैं। पदम ग्रुप ने हमेशा अपने बेहतर काम को प्राथमिकता दी है।

इसी कारण यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी फॉर्च्यून 500 कंपनी के साथ भी काम कर चुकी है। पदम ग्रुप के ग्राहकों की सूची में दुनिया भर की अनेक नामचीन कंपनियां शामिल है। ऐसे में ग्राहकों की आवश्यकता को समझ कर उनके अनुरूप वर्क स्पेस इंटीरियर फ़िट-आउट को तैयार करना एवं ग्राहकों को शत प्रतिशत संतुष्ट करना पदम ग्रुप के लिए एक प्रतिबद्धता रही है।

 

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की