लाइव न्यूज़ :

अब नहीं खरीद सकेंगे मोबाइल सिग्नल बूस्टर, बिक्री रोकने के लिए COAI ने टेलीकॉम विभाग से संपर्क साधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2019 18:33 IST

सीओएआई ने ई-वाणिज्य कंपनियों से दूरसंचार सिग्नल बूस्टरों की बिक्री रोकने का आग्रह किया था और इसका आंशिक असर भी देखने को मिला।

Open in App

दूरसंचार उद्योग से जुड़ी कंपनियों के संगठन सीओएआई ने प्रतिबंधों के बावजूद कई ई-वाणिज्य वेबसाइटों पर मोबाइल सिग्नल बूस्टर एवं रिपीटर की खुलेआम बिक्री को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग से हस्तक्षेप का आग्रह किया है। मोबाइल सेवा प्रदाताओं के संगठन सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने दूरसंचार विभाग से कहा है कि इस तरह के गैर-कानूनी सामानों की बिक्री से ना सिर्फ नियमों का उल्लंघन होता है बल्कि सेवा की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने ई-वाणिज्य कंपनियों से दूरसंचार सिग्नल बूस्टरों की बिक्री रोकने का आग्रह किया था और इसका आंशिक असर भी देखने को मिला। संगठन के मुताबिक उसकी अपील के बाद कुछ वेबसाइट ने ऐसे सामानों को अपने आनलाइन प्लेटफॉर्म से हटा लिया है लेकिन कुछ अब भी उनकी बिक्री कर रहे हैं।ई-कॉमर्स साइट अमेजन के एक प्रवक्ता ने बताया अमेजन भारत में ऑनलाइन बाजार का संचालन करता है। सेलर अपने प्रॉडक्ट को अमेजन के जरिए बेचते हैं। अमेजन पूरी तरह से ऐसे उत्पादों को बेचने के लिए जिम्मेदार है जिन्हें भारत में बेचने के लिए कानूनी तौर पर अनुमति हो। (पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :टेलीकॉमटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की