लाइव न्यूज़ :

BSNL ने लॉन्च किया 18 रुपये का प्लान, यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 1, 2018 10:03 IST

BSNL Launches Rs. 18 Prepaid Recharge Plan With Unlimited Data: BSNL के इस प्लान की भिड़त बाजार में पहले से मौजूद Jio के 19 रुपये वाले प्लान से होगी।

Open in App
ठळक मुद्देJio के 19 रुपये वाले प्लान से होगी BSNL के 18 रु प्लान की भिड़ंतकंपनी 18 साल होने पर यूजर्स को 18 प्रतिशत एक्स्ट्रा टॉकटाइम और डेटा दे रही हैBSNL ने 18 रुपये वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर लॉन्च किया

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने 18 साल पूरे होने के मौके पर यूजर्स के लिए 18 रुपये वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर लॉन्च किया है। 18 रुपये के प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स, अनलिमिटेड वीडियो कॉल के साथ 2 दिनों के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। BSNL ने अपने इस प्लान को दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए बाजार में उतारा है। बीएसएनएल के इस प्लान की भिड़ंत बाजार में पहले से मौजूद Jio के 19 रुपये वाले प्लान से होगी।

इसी के साथ ही BSNL अपने स्थापना दिवस के 18 साल होने पर यूजर्स को 18 प्रतिशत एक्स्ट्रा टॉकटाइम और डेटा वाले प्रीमियम रीचार्ज पैक्स भी ऑफर कर रही है। इसके तहत 1,801 रुपये वाला प्लान शामिल है जिसमें यूजर्स को 2,125 रुपये का टॉकटाइम और 15 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं, कंपनी के 1,201 रुपये वाले प्लान में 1,417 रुपये का टॉकटाइम और 10 जीबी डेटा मिलेगा। 1,801 रुपये, 1,201 रुपये और 601 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की होगी। इसके अलावा कंपनी ने 601 रुपये वाला रीचार्ज प्लान भी पेश किया है। इस प्लान में यूजर को 709 रुपये का टॉकटाइम और 5 जीबी डेटा दिया जाएगा।

बता दें कि 18 रुपये वाला प्लान दो दिन की वैधता के साथ आता है। कंपनी का 18 रुपये वाला प्लान यूजर्स को कितना लुभा पाएगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन 2 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल और डेटा एक बेहतर विकल्प हो सकता है यूजर्स के लिए।

वही, BSNL के 18 रुपये वाले प्लान की भिड़ंत रिलायंस जियो के 19 रुपये वाले प्लान से होगी। जियो के 19 रुपये वाले प्लान में आपको रोज 0.15 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 20 एसएमएस रोज मिलेंगे।  बता दें कि 1 अक्टूबर 2018 को कंपनी को 18 साल पूरे हो जाएंगे। BSNL के ये नए रीचार्ज ऑफर्स 1 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच लागू होंगे। बीएसएनएल ने ये प्लान अपने सभी सर्किल के लिए जारी किया है। 

टॅग्स :बीएसएनएलजियोप्रीपेड प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की