लाइव न्यूज़ :

अमेजन, फ्लिपकार्ट, बिग बास्केट, ग्रोफर्स भी हुए लॉकडाउन, सिर्फ जरूरी सामानों के लिए जा रहे हैं ऑर्डर

By रजनीश | Updated: March 25, 2020 12:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशभर में 21 दिन की लॉकडाउन की घोषणा के बाद ऑनलाइन शॉपिंग साइटों ने भी अपनी तरफ से गैरजरूरी सामानों के ऑर्डर लेना और डिलीवरी बंद कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बास्केट की तरफ से सिर्फ दूध की डिलीवरी की जा रही है। वह भी सुबह 7 बजे से पहले की जाएगी।अमेजन के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, पैकेज्ड फूड, हेल्थकेयर, हाइजीन और पर्सनल सेफ्टी प्रोडक्ट्स का ऑर्डर लिया जाएगा।

कोरोना वायरस के चलते  ई-कॉमर्स साइट अमेजन, ग्रोफर्स और बिग बास्केट ने अपनी कुछ सेवाओं को बंद कर दिया है। अमेजन के मुताबिक, जरूरी उत्पादों को छोड़कर अन्य किसी भी प्रॉडक्ट के लिए ऑर्डर नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने अपने डिलीवरी सिस्टम को भी बंद कर दिया है। 

बिग बास्केटबात करें बिग बास्केट की तो यहां सिर्फ दूध की डिलीवरी सुबह 7 बजे से पहले की जाएगी। दूसरी तरफ पनीर से लेकर ब्रेड डिलीवर करने वाली कंपनी दूधवाले डॉट कॉम ने भी अपनी सेवाएं बंद कर दी है। वहीं, कंपनी ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से डिलीवरी बंद कर दी गई है।

अमेजनअमेजन के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, पैकेज्ड फूड, हेल्थकेयर, हाइजीन और पर्सनल सेफ्टी प्रोडक्ट्स का ऑर्डर लिया जाएगा और सिर्फ इन्हीं प्रॉडक्ट की डिलीवरी होगी। 

फ्लिपकार्टहाल ही में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने अपनी सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी है। फ्लिपकार्ट की साइट पर जाने पर एक मैसेज मिल रहा है जिसपर लिखा है कि हमें अपनी सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद करते हैं, हालांकि हमारी कोशिश रहेगी कि हम जल्द वापस आएंगे। फ्लिपकार्ट ने लिखा है यह काफी मुश्किल समय है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। हमारी आपसे गुजारिश है कि आप भी अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। हम जल्द ही वापस आएंगे।

ग्रोफर्स ग्रोफर्स ने भी गैर-जरूरी सामानों के ऑर्डर की डिलीवरी को कुछ समय तक के लिए बंद कर दिया है। कंपनी ने कहा कि हमें पता है कि इस समय जरूरी सामान की डिलीवरी करना बहुत जरूरी है, लेकिन लॉकडाउन के कारण सही समय पर डिलीवरी नहीं हो पा रही है। कंपनी ने बताया कि हमारे कई गोदाम बंद पड़े हैं। 

ग्रोफर्स ने अपने एप में एक मैसेज भी जारी किया है जिसके मुताबिक ग्रोफर्स अब किसी तरह का ऑर्डर स्वीकार नहीं कर रहा है। साथ ही कंपनी ग्राहकों को सेवा दोबारा चालू होने पर सूचित करेगी।

बता दें कि कल यानी 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लिए देश को लॉकडाउन करने की घोषणा की थी, जिसके बाद कंपनियों की तरफ से यह कदम उठाया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनअमेजनफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की