लाइव न्यूज़ :

तो अब नए एपल आईफोन के साथ नहीं मिलेगा चार्जर और ईयरफोन!

By रजनीश | Updated: July 20, 2020 13:28 IST

स्मार्टफोन के चार्जर, ईयरफोन से होने वाला कचड़ा भी बहुत बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कचरे का ढेर बनता जा रहा है। ऐसे में स्मार्टफोन कंपनियां इन एसेसरीज को फोन के साथ न देकर इस कचरे को कंट्रोल कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलीक्स के मुताबिक एपल कंपनी जो सबसे बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है वो ये है कि अब एपल फोन के साथ चार्जर और ईय़रफोन भी नहीं देगा। माना जा रहा है कि कंपनी के इस फैसले से नए डिवाइस की कीमत में भी कटौती की जा सकती है।

कुछ समय पहले तक मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां स्मार्टफोन के साथ चार्जर और ईयरफोन दोनों देती थी। इसके बाद जब कीमत को लेकर कॉम्पिटिशन बढ़ा तो कंपनियों ने ऑनलाइन बिक्री वाले अपने स्मार्टफोन से ईयरफोन देना बंद कर दिया। हालांकि ओप्पो, वीवो जैसी कंपनियों ने कदम रखते ही इस तरीके को फिर से बदला और ईयरफोन देना शुरू कर दिया। लेकिन अब एक बार फिर कुछ लीक्स के मुताबिक ऐसी ही खबरें आ रही हैं।

लीक्स पर भरोसा करें तो सितंबर की शुरुआत में एपल नए iPhone 12 रेंज मार्केट में उतारने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि नए डिवाइस के साथ 5G मोबाइल स्पीड का सपोर्ट, पावरफुल प्रोसेसर तो मिलेगा लेकिन कुछ ऐसा भी है जो नहीं मिलेगा। 

kultejas.com में दिए गए लीक्स के मुताबिक एपल कंपनी जो सबसे बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है वो ये है कि अब एपल फोन के साथ चार्जर और ईय़रफोन भी नहीं देगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अब आईफोन के बॉक्स में सिर्फ फोन होगा और कोई एक्सट्रा एसेसरीज नहीं मिलेगी। 

अगर लीक्स की खबरें सच होती हैं तो अब आने वाले नए आईफोन को चार्ज करने और म्यूजिक सुनने के लिए एक्सट्रा रुपये खर्च कर चार्जर और ईयरफोन खरीदना पड़ेगा।

माना जा रहा है कि कंपनी के इस फैसले से नए डिवाइस की कीमत में भी कटौती की जा सकती है। इसके साथ ही कहा यह भी जा रहा है कि इससे जिन लोगों के पास पुराने चार्जर और ईयरफोन होते हैं वो उसी का इस्तेमाल करेंगे। इससे कंपनियों को फोन का बॉक्स भी छोटा करने में मदद मिलेगी जिससे कचरा भी कम निकलेगा।

टॅग्स :एप्पलआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की