लाइव न्यूज़ :

Apple iPhone 12 के इतने दाम! केवल 24900 रुपये में खरीद सकते हैं इसे, जानिए कैसे

By विनीत कुमार | Updated: March 14, 2022 12:52 IST

Apple iPhone 12 क बाजार में आए एक साल से ज्यादा हो गया है। ऐसे में कुछ ऐसे ऑफर्स हैं, जिसकी बदौलत आप इसे इसके असल कीमत से बेहद कम पर खरीद सकते हैं। जानिए कैसे

Open in App

नई दिल्ली: Apple के iPhone या अन्य प्रोडक्ट को चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। Apple iPhone 12 भी ऐसा ही एक प्रोडक्ट है, जिसे अभी भी एक साल से अधिक पुराना हो जाने के बावजूद आप प्रीमियम सेगमेंट में खरीद सकते हैं। Apple iPhone 12 को भारत में 2020 में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन पिछले साल iPhone 13 के लॉन्च के बाद Apple ने कीमत घटाकर 65,900 रुपये कर दी। हालांकि आप एक शानदार डील के तहत iPhone 12 को मात्र 24,900 रुपये में भी खरीद सकते हैं।

भारत में Apple के प्रीमियम रिसेलर में से एक Aptronix फिलहाल iPhone 12 को 24900 रुपये की कीमत पर बेच रहा है। दरअसल, एक बड़ा डिस्काउंट, एक बड़ा कैशबैक और प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ऑफर की वजह से iPhone 12 की कीमत 65,900 रुपये से घटकर केवल 24,900 रुपये हो जाती है। इसके मायने ये हुए कि आप Apple iPhone 12 की खरीद पर कुल 41,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। आखिर ये डील क्या है, कैसे काम करेगा, इस बारे में आइए जानते हैं।

Apple iPhone 12 केवल 24,900 में कैसे खरीदें?

सबसे पहले बता दें कि iPhone 12 पर 9,900 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है जो आपको बिना किसी कार्ड या डिस्काउंट कूपन के उपलब्ध है। छूट के बाद iPhone 12 (64GB) की कीमत 56,000 रुपये हो जाती है। अब आप 5,000 रुपये का कैशबैक पाने के लिए ICICI बैंक, कोटक बैंक या SBI के क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। कैशबैक को डिस्काउंट के तौर पर गिनें तो iPhone 12 की कीमत 51,000 रुपये हो जाएगी।

इसके बाद आपको एक और बड़ी छूट मिलती है। Aptronix के अनुसार जब आप iPhone 11 के बदले इसे एक्सचेंज करेंगे तो अधिकतम 23,100 रुपये की और छूट मिलेगी। हालांकि एक शर्त है। Aptronix के अनुसार आपका iPhone 11 अच्छी स्थिति में होना चाहिए। मसलन उसमें कोई बड़ी तकनीकी खराबी या फिर वो डैमेज स्थिति में नहीं होना चाहिए। 

यदि आपका iPhone 11 अच्छी स्थिति में है तो आप 23,100 रुपये के रिटर्न वैल्यू के लिए पात्र हैं। इस मूल्य के अतिरिक्त, Aptronix आपको 3,000 रुपये का बोनस देगा। यानी कुल मूल्य 26,100 रुपये है। ऐसे में Apple iPhone 12 की कीमत घटकर 24900 रुपये रह जाती है।

टॅग्स :आइफोनएप्पलमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की