लाइव न्यूज़ :

लॉक हो चुके एंड्रॉयड स्मार्टफोन को इन 3 तरीकों से करें चुटकी में अनलॉक, दूसरा तरीका है सबसे आसान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 7, 2019 13:48 IST

कई बार ऐसा होता है जब यूजर खुद फोन का पासवर्ड या पैटर्न भूल जाते हैं। ऐसे में जरुरी काम के वक्त फोन का लॉक हो जाना परेशानी करता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो चुका है तो हम आपको ऐसे तीन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कर लॉक स्मार्टफोन को अनलॉक किया जा सकता है।

Open in App

मौजूदा समय में सबसे ज्यादा एंड्रॉयड स्मार्टफोन हैक किए जाते हैं। ऐसे में फोन की सिक्योरिटी पर यूजर्स सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। फोन को सुरक्षित रखने के लिए लोग कई तरह के ऐप डिवाइस में इंस्टॉल करते हैं। इसके साथ ही आज कल फोन में सिक्योरिटी ऑप्शन में भी फोन को सिक्योर रखने के लिए कई तरह के विकल्प मौजदू होते हैं, जैसे कि पैटर्न लॉक, पासवर्ड या पिन।

ताकि कोई दूसरा उनके फोन को आसानी से ओपन न कर सके। लेकिन कई बार ऐसा होता है जब यूजर खुद फोन का पासवर्ड या पैटर्न भूल जाते हैं। ऐसे में जरुरी काम के वक्त फोन का लॉक हो जाना परेशानी करता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा हो चुका है तो हम आपको ऐसे तीन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कर लॉक स्मार्टफोन को अनलॉक किया जा सकता है।

पहला तरीका

1- अगर आप एंड्रॉयड फोन (Android Phone) का इस्तेमाल करते हैं तो फोन के लॉक होने पर आप एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर की मदद ले सकते हैं। बता दें कि यह सर्विस आपके गूगल अकाउंट से कनेक्टेड है।

2- आप अपने गूगल या Gmail अकाउंट का इस्तेमाल एंड्रॉयड डिवाइस के लिए करते हैं।

3- अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से जीमेल (Gmail) अकाउंट को लॉगइन करें।

4- फिर एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर में अपनी डिवाइस सर्च करें। यहां से उसे अनलॉक किया जा सकता है।

5- बता दें कि इसके लिए फोन में इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है।

दूसरा तरीका

1- अगर आप फोन का लॉक पैटर्न भूल गए हैं या किसी दूसरे ने स्मार्टफोन के पैटर्न को बदल दिया है तो आप फॉरगेट पासवर्ड के जरिए पैटर्न को चेंज कर सकते हैं।

2- फॉरगेट पासवर्ड को बदलने के लिए आपको अपने जीमेल या Google अकाउंट की डिटेल देनी होगी।

3- इसके बाद अकाउंट पर एक ई-मेल आएगा जिसपर क्लिक करके एक नया पैटर्न सेट कर सकते हैं।

तीसरा तरीका

1- लॉक फोन को खोलने के लिए यह सबसे आसान ट्रिक है। हालांकि इस तरीके को अपनाने पर आपका पूरा डेटा डिलीट होने का रिस्क है। यह है फोन को फैक्ट्री रीसेट करना।

2- फोन स्विच-ऑन होते ही वॉल्यूम बटन को अप, होम और पावर बटन एक साथ दबाना होगा।

3- इसके बाद आपको स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन नजर आएगा। यहां आपको फैक्ट्री रीसेट का ऑप्शन भी दिखेगा। 

4- फैक्ट्री रीसेट सेलेक्ट करेंगे तो फोन फिर से नए सिस्टम की तरह काम करेगा।

टॅग्स :एंड्राइड स्मार्टफोनमोबाइलफोनएंड्रॉयडजीमेलगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की