लाइव न्यूज़ :

Amazon सैमसंग कार्निवल: स्मार्टफोन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा 8000 रुपये तक का कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 22, 2018 13:31 IST

24 मार्च तक चलने वाली अमेजन सेल में स्मार्टफोन्स, टीवी, होम एप्लायंसेज और स्टोरेज डिवाइस पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Open in App

ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया अपने यूजर्स के लिए सैमसंग कार्निवल की शुरूआत की है। इस कार्निवल में स्मार्टफोन्स, टीवी, होम एप्लायंसेज और स्टोरेज डिवाइस पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। 21 मार्च से शुरू हो चुकी यह सेल 24 मार्च तक चलेगी। इस सेल में यूजर्स डिस्काउंट ऑफर के अलावा एक्सचेंज ऑफर, कैशबैक और नो कॉस्ट EMI का फायदा उठा सकते हैं।

सैमसंग कार्निवल सेल की खासियत की अगर बात करें तो इसमें गैलेक्सी A, गैलेक्सी J और गैलेक्सी ऑन सीरीज हैंडसेट समेत गैलेक्सी नोट जैसे प्रीमियम फोन भी डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, कैशबैक ऑफर के तहत यूजर्स को 8,000 रुपये तक का अमेज़न पे कैशबैक भी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: ट्विटर का इतिहास: Twitter पर पहली बार किया गया था ये ट्वीट, जानिएं अब तक का सफर

अमेजन सेल में सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा ऑफर

Amazon सेल के तहत Samsung Galaxy A8+ को आप 32,990 रुपये की जगह 28,990 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही इसमें 2,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वहीं, Galaxy On7 Prime के 32GB वेरिएंट 12,990 रुपये की जगह 9,490 रुपये में मिल रहा है। Galaxy On7 Pro को सेल में 6,990 रुपये में खरीद सकते हैं जिसकी असली कीमत 9,490 रुपये है। इसी तरह Galaxy On5 Pro को 7,990 रुपये की जगह 6,490 रुपये में सेल किया जा रहा है।

जैसा कि पहले हमने बताया है कि मोबाइल फोन्स पर डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसी के तहत Galaxy On7 Prime को 1,500 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के बाद 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की असली कीमत 14,990 रुपये है। वहीं, Galaxy Note 8 की बात करें तो यूजर्स 67,900 रुपये की कीमत वाले नोट 8 को 8,000 रुपये के अमेजन पे कैशबैक के साथ 59,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

Amazon सेल में पॉपुलर मिड रेंज स्मार्टफोन्स को भी किया गया शामिल

वहीं, सेल में पॉपुलर मिड रेंज स्मार्टफोन्स की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए भी कई ऑप्शन है। इस लिस्ट में Galaxy J7 Prime 15,300 रुपये की जगह 13,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसी तरह 23,300 रुपये वाले Galaxy J7 Pro को 18,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल में Galaxy J7 Max को 19,150 रुपये की जगह 14,900 रुपये में बेचा जा रहा है। साथ ही Galaxy J सीरीज मॉडल्स पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन मौजूद है। इसी तरह ग्राहक Galaxy J7 Nxt और Galaxy C7 Pro को भी क्रमश: 11,900 रुपये और 24,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

अमेजन पर होम एप्लायंसेज पर भी मिल रहा डिस्काउंट

इसके साथ ही, अमेजन सेल में स्मार्टफोन के अलावा टीवी और बाकी होम एप्लायंसेज पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेज़न की इस सेल में 49 इंच वाले फुल एचडी Samsung LED टीवी को 44,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल में सैमसंग 253L स्मार्ट कनवर्टिबल रेफ्रिजरेटर 23,899 रुपये में मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: IBM ने बनाया नमक के दाने के साइज का कंप्यूटर, कीमत होगी सिर्फ 7 रुपये

वहीं, सैमसंग इवो प्लस ग्रेड1, क्लास 10 32 जीबी माइक्रो एसडीएचसी 799 रुपये में बिक रहा है। 128 जीबी वाले माइक्रोएसडीएक्ससी की कीमत 2,999 रुपये है। सैमसंग 950 ईवो 250 जीबी एसएसडी की कीमत 7,499 रुपये है। इसके अतिरिक्त अमेज़न के सेल ऑफर में 15 फीसदी की छूट वॉशिंग मशीन पर, 25 फीसदी डिस्काउंट माइक्रोवेव पर और 25 फीसदी का ही लाभ एसी पर भी उठाया जा सकता है।

टॅग्स :अमेजनसैमसंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की